अगर आप भी करना चाहते हैं छठ माता को प्रसन्न तो बनाइए ठेकुआ लगाइए भोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगर आप भी करना चाहते हैं छठ माता को प्रसन्न तो बनाइए ठेकुआ लगाइए भोग

- बनाइए मानसी शर्मा के साथ लजीज ठेकुआ

मानसी शर्मा /-  छठ पूजा में भगवान सूर्य  पर कई सामग्री रख कर अर्घ्य दिया जाता है. इन सामग्रियों में से एक जो सबसे महत्वपूर्ण होता है वह है ठेकुआ. छठ व्रत के लिए ठेकुआ प्रसाद बहुत ही स्वच्छा और पारंपरिक नियम के साथ बनाये जाते हैं. इस समय खास तौर पर ठेकुआ सांचा का उपयोग कर ठेकुआ पर नक्काशी बनाई जाती है। लेकिन कई बार ठेकुआ नर्म बनने की वजह से इसमें वो खस्ता ठेकुए वाला स्वाद नहीं आ पाता है।  ऐसे में आप अगर चाहती हैं कि आपके प्रसाद का ठेकुआ बिल्कुल खस्ता और कुरकुरा बनकर तैयार हो, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा – 2कप

गुड़- 3/4कप

नारियल-  ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)

तेल- मात्रा अनुसार

घी- 2टेबल स्पून

4 इलायची

ठेकुआ बनाने की विधि

सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में कर ले। इसके बाद गुड के टुकड़ों को आधा कप पानी में भिगो ले और गर्म कर ले। जैसे ही पानी उबाल आ जाए उसके तुरंत बाद चमचे से चला कर देखिये की सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए। जैसे ही गुड़ पानी में घुल जाए उसके बाद इस घोल को छलनी से छान लीजिए। गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा ठंडा होने के लिए रख दीजिए। इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए।

फिर किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दिजिए। अब गुड़ के घोल की सहायता से एकदम सख्त और सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए। आटे की लोइया बना लीजिए और अब एक-एक लोई को ठेकुए के सांचे की सहायता से तैयार कीजिए। सारे आटे से ठेकुआ बना लेने के बाद इन्हें मीडियम गरम तेल में डालकर तल लीजिए। ठेकुए को मीडियम और धींमी आंच पर ही तलना चाहिए। इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिए। इसके बाद ठेकुआ बनकर तैयार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox