अक्षय तृतीया पर बेटी का जन्म? ये नाम दिलाएंगे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अक्षय तृतीया पर बेटी का जन्म? ये नाम दिलाएंगे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आज 30 अप्रैल को पूरे देश में बड़ी धूमधाम से अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति संपन्नता और सुख-समृद्धि पाना चाहता है, तो उसे अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्‍मी का पूजन करना चाहिए। किसी भी कार्य को करने के लिए इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है।

जिन लोगों के घर इस शुभ दिन पर बेटी का जन्म होता है, उसे साक्षात लक्ष्‍मी का रूप माना जाता है। अगर आप भी उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं जिनके घर अक्षय तृतीया पर बेटी ने जन्म लिया है, तो आप अपनी बेटी को मां लक्ष्‍मी का ही कोई एक नाम दे सकती हैं। इस आर्टिकल में बेबी गर्ल के लिए मां लक्ष्‍मी के कुछ नाम बताए गए हैं।

अनसूया और अनुरमा
अगर आपकी बेबी गर्ल का नाम अ अक्षर से आया है, तो आप अनुसूया और अनुरमा नाम पर विचार कर सकते हैं। अनसूया नाम का मतलब होता है जो द्वेष से मुक्त हो। वहीं अनुरमा मां लक्ष्‍मी का ही एक नाम है जो कि स्वयं द्वेष से मुक्‍त हैं। आप अपनी बेबी गर्ल को इनमें से कोई एक नाम दे सकती हैं।

अर्शिनी और अश्रिथा नाम
अ अक्षर से शुरू होने वाले मां लक्ष्मी के नामों की लिस्ट में अर्शिनी और अश्रिथा नाम भी शामिल हैं। मां लक्ष्‍मी को अर्शिनी कहते हैं और इस नाम का मतलब आशीर्वाद भी होता है। वहीं अश्रिथा नाम की बात करें, तो इसका अर्थ होता है आश्रय एवं यह मां लक्ष्‍मी का एक नाम है।

दानविता और दीपना
बेबी गर्ल के लिए मां लक्ष्मी के नामों में दानविता और दीपना नाम भी हैं। दीपना नाम का मीनिंग होता है रोशनी देने वाला या दीपक। ये दोनों ही नाम मां लक्ष्‍मी से जुड़े हैं। आप अपने परिवार से इन दोनों नामों पर विचार-विमर्श कर अपनी बेटी के लिए कोई एक नाम चुन सकते हैं।

देवन्‍या और देवश्री
जिन लोगों को अपनी बेटी के लिए यूनिक और सुंदर नाम चाहिए, वो देवन्‍या और देवश्री जैसे नामों के बारे में सोच सकते हैं। देवन्‍या का अर्थ प्रकाश होता है एवं यह मां लक्ष्‍मी का भी एक नाम है। वहीं बात करें, देवश्री नाम की तो इसका मतलब दिव्‍य देवी होता है। ये दोनों नाम मां लक्ष्‍मी से जुड़े हुए हैं।

हानविका और हरिद्री
मां लक्ष्‍मी ही नहीं बल्कि देवी सरस्वती को भी हानविका के नाम से जाना जाता है। स्वर्ण को भी हानविका कहते हैं। वहीं देवी लक्ष्‍मी का एक नाम हरिद्री भी है। आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इनमें से कोई भी एक नाम चुन सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox