
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने इस बार अपना 58वां जन्मदिन बेहद खास और अलग अंदाज़ में मनाया। 9 सितंबर को सुबह से शुरू हुआ यह जश्न देर शाम तक चलता रहा। दिनभर सोशल मीडिया पर अक्षय के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल होते रहे। इस दौरान फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

ट्विंकल खन्ना ने दिखाई झलक
अक्षय की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार तस्वीर साझा की, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। इस तस्वीर में अक्षय और ट्विंकल ताश के पत्तों पर बने जोकर के कट-आउट्स में खड़े नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने नकली लाल नाक लगा रखी है, जबकि अक्षय अजीबोगरीब ब्लैक चश्मा लगाए दिखाई दे रहे हैं जिस पर ताश के पत्तों की डिज़ाइन बनी है। तस्वीर देखकर फैंस उनकी मस्ती और कैमिस्ट्री पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सुबह से शाम तक चला धमाल
तस्वीर साझा करते हुए ट्विंकल ने बताया कि अक्षय का जन्मदिन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा। दिनभर परिवार और दोस्तों के साथ गेम्स खेले गए, कार्ड्स और कैरोके का आनंद लिया गया। ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि “बर्थडे बॉय हमेशा जीतते हैं और शायद इसलिए क्योंकि अगर उनके हाथ में कुछ खास न भी हो, तो उनके साथ एक जोकर ज़रूर मौजूद रहता है।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
फैंस संग मनाया खास पल
इस साल अक्षय ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने चाहने वालों के साथ भी मनाया। उन्होंने एक फैन फेस्ट इवेंट का आयोजन किया, जिसमें पैपराजी और फैंस को भी आमंत्रित किया गया। यहां मौजूद फैंस ने अक्षय को गिफ्ट्स भेंट किए और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ मौजूद रहीं। अक्षय ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके फैंस ही उनकी असली ताकत हैं।
सोशल मीडिया पर छाया जश्न
अक्षय कुमार के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज़ इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। अक्षय और ट्विंकल की यह जोड़ी हमेशा की तरह इस बार भी अपने फनी और प्यारे अंदाज़ से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,