रेवाड़ी/धनेश विद्यार्थी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि रोगियों का ईलाज करने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को एन-95 मास्क, संक्रमण पीड़ित को ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क तथा खांसी , जुकाम आदि से पीड़ित को डबल लेयर सर्जिकल मास्क पहनने की जरूरत है। बाकी स्वस्थ व्यक्ति को मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए मास्क के बारे में चिंता न करें।

मेडिकल एडवायजरी का अनुकरण करें क्या करें :
लक्षण प्रतीत होने पर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में नोडल अधिकारी या स्क्रीनिंग कक्ष में सम्पर्क कर अपनी जांच कराएं। अपने घर में एकांत में रहे, बाहर ना घूमें, आराम करें। संतुलित आहार व पर्याप्त पानी पीएं। छींकते या सांखते समय अपने नाक, मुंह पर रूमाल रखकर या कोहनी से ढककर छींके या खांसे। डबल या ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क का प्रयोग करें। व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, हाथ गंदे होने पर बहते पानी व साबुन से हाथ धोएं। खांसते समय प्रयोग किए गए टिशु पेपर को किसी बंद डिब्बे में फैंके।
क्या न करें :
घबराए नहीं। खांसते व छींकते समय हाथों का प्रयोग न करें। बार-बार अपने मुंह, आंखों व नाक को ना छुएं। स्वयं अपना उपचार न करें, अमान्य डॉक्टरों से बचें। वायरस के लक्षण प्रतीत होने पर कि सी अन्य व्यक्ति के संपर्क में न आएं। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें। कच्चे व अधपके मांस के सेवन से बचें।


More Stories
प्रदूषण पर मंत्री सिरसा की स्वीकारोक्ति, दिल्लीवासियों से मांगी माफी
सूत्र नेति से प्रदूषणजनित सिरदर्द व साइनस में राहत: डॉ. रमेश कुमार
विंटर सीजन में डिप्रेशन और नींद की समस्या से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
कैंसर का इलाज होगा और भी आसान: ल्यूपिन की नई दवा से बढ़ी उम्मीदें
हरियाणा में फैंसी नंबर की रिकॉर्ड तोड़ बोली, कारोबारी ने 1.17 करोड़ में खरीदा ‘HR-88-B-8888’
बागेश्वर धाम की सनातन पदयात्रा आज अंतिम पड़ाव पर, वृंदावन में होगा विराट समापन