हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के लीगल ऐड क्लीनिक के तत्वावधान में आज महिलाओं और बच्चों के संदर्भ में विधिक सहायता एवं विधिक सेवाओं के बारे में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रो. सीपी श्योराण ने बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विधिक सहायता एवं सेवाओं बारे प्रकाश डाला।

सम्बोधित करते प्रो. सीपी श्योराण।
प्रो. पीसी जुनेजा ने कार्यक्रम में विशेष अतिथि तथा डीन विधि संकाय एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। एनएलयू, दिल्ली के प्रो. जीत सिंह मान तथा सीडीएलयू सिरसा के प्रो. जगबीर सिंह जाखड़ ने बतौर मुख्य वक्ता विधि सेवाओं एवं सहायता बारे विस्तार से जानकारी दी। विधि विभाग की अध्यक्ष डा. कविता ढुल ने स्वागत भाषण दिया। लीगल ऐड क्लीनिक के डायरेक्टर डा. जितेन्द्र ढुल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रो. आशा शर्मा, प्रो. अंजू खन्ना समेत अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे। छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा प्रायोजित इस कार्यशाला में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


More Stories
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रसोई की सीटी से रेल के इंजन तक: प्रेशर कुकर के आविष्कार की अनोखी कहानी
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा