नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के तहत वजीराबाद थाने की पिकेट पुलिस ने गोपालपुर गांव से दो बैटरी चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 6 चोरी की बैटरी बरामद करने के साथ-साथ 6 मामले भी हल करने का दावा किया है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अटो अलफोंस ने बताया कि वजीराबाद थाने की पिकेट टीम जब रिंग रोड़ पर गोपालपुर गांव की रेड लाईट पर रोको टोको अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रही थी तो पुलिस को सामने से एक आटों आता दिखाई दिया जिसमें दो लोग सवार थे। जब पुलिस ने आटों को रूकने का इशारा किया तो चालक आटों को मोड़ कर भागने लगा जिसपर सिपाही पूरन ने उसका पीछा किया लेकिन इसी बीच आटो गोपालपुर गांव मंे घुस गया। इसी बीच थाने की जगुआर टीम भी मौके पर पंहुच गई और आटो को पकड़ लिया। पुलिस ने आटो चालक से पूछताछ की और जब वह सही जवाब नही दे पाया तो उसके आटो की तलाशी ली गई जिसमें 6 कार बैटरियां बरामद हुई। सिपाही पूरन ने इसकी सूचना थाना एसएचओ पूरन चन्दर को दी जिसपर एसीपी सुरेश चंद ने की सलाहनुसार एसआई देवेन्द्र अंतिल, हवलदार लोकश व सिपाही अमित को केस की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने आरोपी सुमित तनेजा पुत्र श्यामलाल तनेजा को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ करने लगी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि निखिल उर्फ छोटू गाड़ियों की बैटरियां चुराता था और आज वो गाजियाबाद ये बैटरियां बेचने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने सुमित की निशानदेही व जानकारी पर आरोपी निखिल को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी निखिल पर पहले से ही 11 मामले दर्ज है और एक चोरी के मामले में दो महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुमित तनेजा पुत्र श्यामलाल तनेजा निवासी रोहिणी दिल्ली व निखिल उर्फ छोटू पुत्र परमानंद निवासी गांव छतरपुर जिला झांसी यूपी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से 6 बैटरी व एक आटो जब्त किया है।


More Stories
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से चार की मौत, गांव में पसरा मातम
महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की मुहिम को मिली नई रफ्तार
पश्चिमी दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, इस जगह 64 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, जलभराव से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप बढ़ा, ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
नांगलोई–नजफगढ़ रोड के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम, ₹64.04 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, युवक ने चलती मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या