बाहरी दिल्ली/– बाहरी दिल्ली के रणहौला थाना एसएचओ बीएस गुलिया को लाइन हाजिर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पश्चिमी रेंज के आदेश पर उन्हें तत्काल रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। रणहौला थाने में तैनात एटीओ मनोहर लाल मीणा अगले आदेश तक थाने में एसएचओ का काम देखेंगे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणहौला इलाके में एक 400 गज के प्लॉट पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा रहे थे। जिस शख्स का यह प्लॉट था, वह दिल्ली से बाहर रहता था। उसके जानकारों ने उसे प्लॉट पर कब्जे की जानकारी दी। जिसके बाद वह रणहौला आया और उसने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन रणहौला थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि कार्रवाई करने के बदले उल्टा एसएचओ ने उन्हें ही सख्त लहजे में डांट लगाई। उसने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि एसएचओ उसे पर कब्जा करने वालों के सम्पर्क में थे। उसने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की। एसएचओ के खिलाफ शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने जांच कराई। जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पश्चिमी रेंज ने एसएचओ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा
ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन