-केजरीवाल ने पंजाब चुनाव को लेकर किया तीसरा नया ऐलान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब फतेह की योजना बनाई है। जिसके चलते उन्होने सोमवार को पंजाब के मोगा में मिशन पंजाब-2022 के तहत ऐलान किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की 18 साल से ऊपर की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देंगे। केजरीवाल का पंजाब के लिए यह तीसरा बड़ा ऐलान है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी महिला को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा तो भी उन्हें 1000 रुपये महीना मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सशक्तीकरण अभियान बनेगा। दुनिया की किसी सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये नहीं जमा करवाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी।


More Stories
प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में आज दिल्ली ने एक और मज़बूत कदम आगे बढ़ाया! 6 नए CAAQMS स्टेशनों का उद्घाटन
दिल्ली के विकासपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस में जलकर कंडक्टर ने तोड़ा दम
तरनतारन कॉलेज में दहशत, छात्रा की हत्या से मचा हड़कंप
संत कबीर के संदेश से जुड़े वैश्विक सद्भाव के सूत्र, देवास में आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच गठन की पहल तेज
मेधा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, एसजीटीयू ने बांटी लाखों की छात्रवृत्ति
क्रिकेटर रिंकू सिंह की पर्सनल लाइफ में बड़ा मोड़, प्रिया सरोज संग शादी की तारीख तय