नागौर में दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप की हत्या से दहशत, दो साथी घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नागौर में दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप की हत्या से दहशत, दो साथी घायल

-नागौर में कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पंहुची थी पुलिस, बाइक पर आये पांच हत्यारों ने चलाई गोली

जयपुर/- राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हुआ। पुलिस के सामने कोर्ट परिसर के बाहर बदमाशों ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी। कई गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। अस्तपताल में उनका इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिससे एक बार फिर राजस्थान में गैंगस्टर के आतंक की चर्चा शुरू हो गई है।

जानिए कौन था संदीप विश्नोई?

29 नवंबर 2019 को नागौर में हुए हत्याकांड में पहली बार संदीप विश्नोई का नाम सामने आया था। एक महिला ने अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए संदीप विश्नोई को 30 लाख की सुपारी दी थी। गैंगस्टर संदीप इसी मामले में नागौर जेल में बंद था। संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से भी जुड़ा हुआ था। वह शराब तस्करी और सुपारी लेकर हत्याएं भी करता था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

कैसे की गई संदीप की हत्या?

गैंगस्टर संदीप को सोमवार दोपहर को नागौर पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। इस दौरान बाइक से आए पांच हत्यारों ने उसे गोलियों से भून दिया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी गोली लगने से घायल हो गए।

किसने की संदीप की हत्या?

संदीप की हत्या किसने की इस बात की जांच अभी पुलिस कर रही है, लेकिन दो गैंग ने गैंगस्टर की हत्या की सुपारी ली है। पंजाब की बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हमने संदीप की हत्या कराई है। यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है। इसके अलावा हरियाणा की दीप्ति गैंग ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संदीप की हत्या कराने का दावा किया। दीप्ति गैंग ने अपने सोशल मिडियो पोस्ट में लिखा- इस मर्डर की जिम्मेदारी अनिल बिश्नोई और दीप्ति लेते हैं। यह संदीप गोदारा की हत्या का बदला है। इसका बंबीहा गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।

15 साल पहले कैसे शुरू हुई दुश्मनी?

हरियाणा के दीप्ति सिंह यादव गैंग और संदीप विश्नोई की सेठी गैंग की दुश्मनी 15 साल पुरानी यानी 2007 की है। हरियाणा के एक कॉलेज से दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हुई थी। 2007 में हरियाणा के हिसार जिले के जाट कॉलेज में संदीप विश्नोई और दीप्ति गैंग के संदीप गोदारा के बीच लड़ाई हुई। 2011 में दीप्ति पर कॉलेज के बाहर फायरिंग हुई। संदीप विश्नोई पर इ फायरिंग का आरोप लगा तो दीप्ति गैंग ने बदला लेने की ठान ली। इसके बाद 2013 और 2015 में दोनों गैंग ने एक दूसरे के साथियों की हत्या की।

पुलिस को दीप्ति गैंग पर हत्या का शक क्यों?

एक तरह दीप्ति गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संदीप की हत्या की जिम्मेदारी ली है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस का शक भी इसी गैंग पर है। इसका मुख्य कारण है 2015 का एक हत्याकांड। दरअसल, 2013 में दीप्ति गैंग ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई के एक साथी की हत्या कर दी थी। दो साल बाद 2015 में संदीप ने अपने साथी की मौत का बदला लिया। उसने हरियाणा में दीप्ति गैंग के एक गुर्गे का मर्डर करवा दिया। इसके बाद दीप्ति गैंग ने संदीप से बदला लेने की बात कही थी। संदीप की हत्या को पुलिस इसकी का बदला मान रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox