नई लॉजिस्टिक्स पॉलिसी को कैबिनेट ने दी मंजूरी, सेमीकंडक्टर इकाइयों को 50 फीसदी प्रोत्साहन राशि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई लॉजिस्टिक्स पॉलिसी को कैबिनेट ने दी मंजूरी, सेमीकंडक्टर इकाइयों को 50 फीसदी प्रोत्साहन राशि

-सरकार का मकसद लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग में सुधार कर 2030 तक शीर्ष 25 देशों में शामिल होना

नई दिल्ली/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें तीन निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2022 को मंजूरी दे दी है। यह रसद सेवाओं में अधिक दक्षता के लिए यूलिप, मानकीकरण, निगरानी ढांचे और कौशल विकास की शुरुआत करेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका मकसद लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग में सुधार करना और वर्ष 2030 तक देश को शीर्ष 25 देशों में शामिल कराना है। इसके साथ ही मंत्रीमंडल ने उच्च दक्षता वाले सोलर पीवी मॉड्यूल ट्रांस-2 के लिए पीएलआई स्कीम को मंज़ूरी दे दी है। इसके लिए 19,500 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया। साथ ही 14 क्षेत्र में पीएलआई स्कीम लाई गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने इसके साथ ही सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए कार्यक्रम में संशोधनों को भी मंजूरी दी है। केंन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि इसके तहत प्रौद्योगिकी नोड्स के साथ-साथ मिश्रित अर्धचालक, पैकेजिंग और अन्य अर्धचालक सुविधाओं के लिए सेमीकंडक्टर उत्पादन इकाइयों को 50 फीसदी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox