दिल्ली में अब वॉलंटरी सब्सिडी स्कीम के अंतर्गत बिजली बिल पर मिलेगी 100 प्रतिशत की छूट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अब वॉलंटरी सब्सिडी स्कीम के अंतर्गत बिजली बिल पर मिलेगी 100 प्रतिशत की छूट

-अभी तक 200 यूनिट वालों को 100 प्रतिशत और इससे ज्यादा वालों को 50 प्रतिशत छूट मिलती थी

नई दिल्ली/- दिल्ली सरकार ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि अक्तूबर से दिल्ली वासियों को पावर सब्सिडी के जरिए ही मुफ्त बिजली दी जाएगी। अब तक दिल्ली में जो लोग 200 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते आ रहे हैं। उन्हें सरकार द्वारा 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली दी जा रही है। वहीं जिन लोगों का 200 यूनिट से ज्यादा बिजली बिल आता है। उनको सरकार द्वारा बिजली बिल की खपत पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है। वहीं अब दिल्लीवासियों को वॉलंटरी सब्सिडी स्कीम के अंतर्गत बिजली बिल पर छूट मिलेगी। वॉलंटरी सब्सिडी स्कीम के लागू होने के बाद दिल्ली वासियों के पास सब्सिडी चुनने या न चुनने का विकल्प होगा। वर्तमान समय में दिल्ली में चल रही फ्री बिजली बिल योजना इस स्कीम के आने के बाद डिफॉल्ट तौर पर लागू नहीं होगी।

वॉलंटरी सब्सिडी योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ता अगर 200 यूनिट बिजली का उपभोग करता है। उस पर उसको 100 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। वहीं अगर आप 400 यूनिट तक बिजली का उपभोग कर रहे हैं। ऐसे में 50 प्रतिशत सब्सिडी (800 रुपये तक) मिलेगी। दिल्ली सरकार की इस स्कीम में अगर आप 31 अक्तूबर तक अप्लाई करते हैं तो ऐसे में आपको पूरे महिने के लिए 100 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। वहीं अगर आप इसमें आवेदन नहीं करते हैं। ऐसे में आपको पूरे महीने का बिल चुकाना होगा। हालांकि, इसके बाद अगले महीने दोबारा अप्लाई किया जा सकता है। इसमें आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 7011311111 के व्हाट्सएप नंबर पर एचआईआई लिखकर मैसेज करना होगा। इसके बाद बीएसईएस से एक एसएमएस लिंक आपके मोबाइल नंबर पर आएगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करने के बाद फॉर्म को फिल करके सबमिट कर देना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox