नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/- नजफगढ़ में छठ पूजा को लेकर व्रतधारियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारिया आरंभ कर दी है। तीन दिन से प्रशासन छठ घाटों की साफ-सफाई व पुनर्निर्माण में जुट गया है।
वीरवार को एसडीएम सतीश कुमार गुप्ता व निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सिचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी साथ थे। इस संबंध में एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि नजफगढ़ ड्रेन के साथ-साथ साथ सिचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कई छठ घाट बनाये है। वहीं कालोनियों में भी आरडब्ल्यूए के सहयोग से व्रतधारियों की पूजा-पाठ के लिए छठ घाट बनाये गये है। प्रषासन सैनिक एंक्लेव, विनोबा एंक्लेव, श्याम विहार, गोपालनगर व दुर्गा विहार में तालाबों की साफ-सफाई व पुनर्निर्माण का कार्य कर रहा है। सुर्या कुंज छठ पूजा समिति ने देव पब्लिक स्कूल में छठ व्रतधारियों के लिए घाट का निर्माण कराया है। समिति के सदस्य अनिल कुमार साही, निशीकांत डब्लयू, नीरज पतवाल, संतकुमार ठाकुर व एस के चौहान ने बताया कि देव पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मनजीत सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए अपने स्कूल में घाट का निर्माण कराने की पहल की है जिसके लिए समिति उनकी आभारी है।
More Stories
जेपी जंयती पर दो समाजवादी आमने-सामने, अखिलेश यादव के बयान पर जदयू भड़की
हरियाणा विधानसभा में BJP ने जड़ा अर्धशतक, इन निर्दलीय विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
हरियाणा के नतीजे कांग्रेस के लिए बनी मुसिबत, इंडिया गठबंधन के दो दलों ने किया किनारा
‘कांग्रेस का वोट बैंक मत बनो…’, मुस्लिमों को चेतावनी देते हुए राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू
हरियाणा के CM सैनी चुनाव नतीजों से पहले किन इंतजामों का कर रहे हैं जिक्र? दीपेंद्र हुड्डा ने जलेबी पर साधा निशाना
हरियाणा चुनाव: सीएम नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बड़े मार्जिन से भाजपा की जीत का दावा