
मानसी शर्मा/- हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न अभी सही से शुरु भी हुआ। इसी बीच, चुनाव में जीत दर्ज कर चुके दो निर्दलीय बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राजेश जून और देवेंद्र कादियान विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी जीत दर्ज कर चुके है। जिसके बाद दोंनेों बीजेपी में शामिल हो गए।
आपको बता दें, हरियाणा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए।
कौन है देवेंद्र कादियान?
दो निर्दलीय उम्मीदवार में से देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले की गन्नौर सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 35,209 वोटों से हराया है। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।
कौन है राजेश जून?
वहीं, राजेश जून बहादुरगढ़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश कौशिक को 41,999 वोटों से चुनाव हराया। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।
हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक
हरियाणा में बीजेपी ने हैट्रिक लगा दी है। क्योंकि हरियाणा में आज तक कोई भी पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है। चुनाव में बीजेपी ने 48, कांग्रेस 37, आईएनएलडी 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती। आपको बता दें, 2014 में बीजेपी ने 47 और 2019 में 40 सीटें जीती थीं।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम