एक बार फिर हुड्डा पर बरसीं किरण चौधरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक बार फिर हुड्डा पर बरसीं किरण चौधरी

-कहा-विपक्ष खत्म हो चुकी थी खाली बापू बेटा रह गए थे

मानसी शर्मा /-   हरियाणा के पंचकूला में भाजपा सांसद किरण चौधरी ने एक बार फिर भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, “आज हरियाणा के लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि तीसरी बार भाजपा ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। सबने देख लिया कि विपक्ष खत्म हो चुकी थी खाली बापू बेटा रह गए थे। वो एक ही चीज के लिए तत्पर थे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा कोई नीति नहीं थी कोई जनता की सोच नहीं थी किसी भी तरह से आगे बढ़ने वाली बात नहीं थी।

भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, “नायब सिंह सैनी बहुत ही ईमानदार, मेहनती, मिलनसार नेता हैं, वे सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री का अवसर दिया गया है, यह हरियाणा के लिए बहुत सौभाग्य की बात है। वे आने वाले समय में हरियाणा का चहुंमुखी विकास करेंगे। भाजपा नेता श्रुति चौधरी ने कहा, “हमने उनके (नायब सिंह सैनी) नेतृत्व में चुनाव लड़ा, उनकी नीतियों को कार्यकर्ताओं ने लोगों तक पहुंचाया, लोगों ने फिर से भाजपा में अपना विश्वास जताया क्योंकि यह एक ईमानदार सरकार है। यह एक ऐसी सरकार है जो लोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के पास जमीन पर कुछ नहीं बचा है।”

17 अक्टूबर को शपथ लेंगे नायब सैनी

आपको बता दें कि नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 17 अक्टूबर को पंचकूला में नायब सैनी मुख्यमंत्री पद की लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र भी मौजूद रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox