
मानसी शर्मा /- ‘बिग बॉस 18’ एक कंट्रोवर्सिअल शो है, जिसमें आए दिन झगड़े होते रहते हैं। शो में पहला हफ्ता बीत चुका है और कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। लेकिन अपने पर्सनल काम के चलते गुणरत्न सदावर्ते को शो छोड़ना पड़ा। शो से निकलने के बाद गुणरत्न सदावर्ते ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से मिलने वाली धमकियों को लेकर बात की है।
सलमान-लॉरेंस की लड़ाई पर क्या बोले गुणरत्न?
इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या आप सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच सुलह कराएंगे? तब इस पर उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए, बिश्नोई समाज बहुत अच्छा समाज है। हम सारे समाजों की इज्जत करते हैं। सलमान खान भी एक अच्छे कलाकार हैं। मेरा ये मानना है कि बिश्नोई समाज के प्रमुख लोगों से अगर बात करेंगे तो वो जरूर सलमान का पक्ष सुनेंगे। रक्षा-सुरक्षा प्रभु रामचंद्र के हाथ में है। प्रभु रामचंद्र की राह पर चलना यानी संविधान के बेसिक प्रिंसिपल का पालन करना। जिसने हमारा संविधान पढ़ा है, उसे इस बात की जानकारी होगी कि वो प्रभु श्रीराम के विचारों पर बना है।’
सलमान खान पर क्या बोले गुणरत्न?
सलमान खान पर बात करते हुए गुणरत्नने कहा कि, ‘मैं सलमान से यही कहना चाहूंगा कि हमारी जरूरत अच्छे काम के लिए हो तो हम बिलकुल तैयार हैं। अगर बिश्नोई समाज से बात करने के लिए, जो एक बहुत अच्छा समाज है। आप बुलाते हैं तो हम जरूर जाएंगे। चीजें खुलकर सामने आती हैं जब हम बात करते हैं और बातों से ही बात बनती है।’





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।