पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त फटकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त फटकार

-पंजाब-हरियाणा सरकारों से पूछा: दोषियों पर मुकदमा क्यों नहीं?

मानसी शर्मा /-   वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है, उनके खिलाफ मुकादमा क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि यह आपके मुख्य सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। पूरी तरह से हमारे आदेश की अवहेलना की गई है। आप गलत बयान का बचाव कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो वह हरियाणा के मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि राज्य सरकार पराली जलाने के लिए लोगों पर मुकदमा चलाने से क्यों कतरा रही है और लोगों पर मामूली जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ क्यों रही है। इसरो आपको वह स्थान बता रहा है जहां आग लगी थी और आप कहते हैं कि आपको कुछ नहीं मिला।

यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है- सुप्रीम कोर्ट

पीठ ने कहा, “यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। यदि मुख्य सचिव किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं, तो हम उनके खिलाफ भी समन जारी करेंगे। कुछ भी नहीं किया गया है, यही स्थिति पंजाब के मामले में भी है। रवैया पूरी तरह से अवज्ञाकारी है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox