चाकू की नोक पर लोगों से रंगदारी मागने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चाकू की नोक पर लोगों से रंगदारी मागने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

-द्वारका स्पेशल स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा, पिछले 12 साल से दे रहा इस तरह की वारदातों को अंजाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  द्वारका दक्षिण थाना क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक अपराधी को द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। हालांकि आरोपी पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन छूटते ही फिर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चाकू की नोक पर लोगों को डराकर रंगदारी मांगता था।
                  इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि आपरेशन वर्चस्व के तहत सभी थाना पुलिस व जिला की सभी टीमें अपराधियों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में स्पेशल स्टाफ टीम ने रंगदारी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक कुख्यात आरोपी हिमांशु उर्फ सनी उर्फ सुधांशु उर्फ चौडा माथा नामक अपराधी को पकड़ा हैं जिसने हाल ही में एक आरटीवी बस के चालक से चाकू की नोक पर उसके सारे पैसे छीन लिये थे। इस संबंध में पीड़ित चालक रमेश कुमार ने द्वारका दक्षिण थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसे देखते हुए एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने स्पेशल स्टाफ के इंजार्च नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एसआई नानाग राम, एसआई जयबीर, एएसआई उमेश, एचसी बच्चू सिंह, एचसी राज कुमार, एचसी संदीप, एचसी प्रवीण सीटी रवि, और सीटी राजकुमार की एक टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। हालांकि इस वारदात को पुलिस के पास कोई सबूत नही था लेकिन फिर भी टीम ने सजगता से काम करते हुए एक मुखबीर की सूचना पर आरोपी को बिंदापुर-मटियाला क्षेत्र से दो महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया और आरटीवी चालक के साथ हुई लूट का मामला सुलझा लिया। आरोपी हिमांशु उर्फ सनी उर्फ सुधांशु उर्फ चौडा माथा पुत्र के एम तिवारी निवासी डी-1/25, मनसा राम पार्क, उत्तम नगर, उम्र- 30 वर्ष ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बिंदापुर थाने का बीसी हैं और पिछले 12 साल से लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा हैं। उसके खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में 23 मामले दर्ज है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दो मामले सुलझने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox