
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुधवार को नजफगढ़ विधानसभा के करीब 11 गांवों के ग्रामीणों ने ग्राम पचायत के 52 करोड़ के फंड को लेकर एसडीएम नजफगढ़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सभी ग्रामीण नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर के नेतृत्व में एसडीएम नजफगढ अमित काले आईएएस से मिले और ग्राम पंचायत के फंड के 52 करोड़ रूपयों को गांवों के विकास में खर्च करने की अपील की। एसडीएम अमित काले ने गा्रमीणों को इस संबंध में डीएम व बड़े अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
इस संबंध में नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने बताया कि उन्होने आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी हासिल की थी कि नजफगढ़ बीडीओं के पास नजफगढ़ विधानसभा के गांवों का ग्राम पंचायत का 52 करोड़ रूपये जमा है। लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा था कि शायद दिल्ली सरकार इस फंड को कहीं और खर्च करना चाहती है। लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े है कि यह गांवों का पैसा है और इसका इस्तेमाल गांवों के विकास पर ही खर्च होना चाहिए। जिसे लेकर उन्होने एसडीएम नजफगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आये गणमान्य व्यक्तिओं में जाफरपुर से अतर सिंह यादव, मलिकपुर से खजान सिंह डागर व ध्यान सिंह, कैर से प्रकाश सेहरावत व गुरमुख सिंह ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर एसडीएम नजफगढ के समक्ष अपनी मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि यह फंड 11 गांवों की ग्राम पंचायतों का है और इस 52 करोड़ का इस्तेमाल सिर्फ गांवों के विकास में ही होना चाहिए।
इस संबंध में एसडीएम अमित काले ने सकारात्मक रूख दिखाते हुए ग्रामीणों का ेआश्वासन दिया है कि वह इस संबंध में डीएम व उच्च अधिकारियों से बात करेंगे ताकि व्यवस्था बनाई जा सके। उन्होने कहा कि उन्हे बड़ी खुशी होगी की यह पैसा गांवों पर खर्च हो। ग्रामीणों ने एसडीएम का आभार व्यक्त किया।





More Stories
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
मेरी नीतियों के केंद्र में युवा ही हैं, मजबूत भारत के निर्माण में वे अहम: चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले पीएम मोदी
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा