अब वोट कार्ड भी जुड़ेगा आधार कार्ड से, लोकसभा ने बिल किया पास

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब वोट कार्ड भी जुड़ेगा आधार कार्ड से, लोकसभा ने बिल किया पास

-वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने वाला चुनाव सुधार कानून संशोधन बिल लोकसभा में पास

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- फर्जी मतदान व दोहरी वोट को लेकर चले आ रहे फर्जीवाड़े पर अब जल्द रोक लग जायेगी। क्योंकि सोमवार को लोक सभा में चुनाव कानून संशोधन विधेयक 2021 पास हो गया है। इस बिल के पास होने के बाद वोटर कार्ड और वोटर लिसट को आधार कार्ड से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते बुधवार को चुनाव सुधारों से जुड़े इस विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी थी।
कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बिल को लोकसभा में पेश किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने इसका विरोध करने को लेकर जो तर्क दिया, वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से पेश करने का प्रयास है। यह बिल एससी के फैसले के हिसाब से ही है। लोकसभा में बिल पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि आधार एक 12 अंकीय विशिष्ट पहचान संख्या हैं, जिसमें नागरिकों की बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल है। आधार केवल निवास का प्रमाण होना चाहिए, यह नागरिकता का प्रमाण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आप वोटर्स से आधार मांग रहे हैं तो आपको केवल एक दस्तावेज मिलेगा, जो नागरिकता नहीं बल्कि उसका निवास बताता है। ऐसा करके आप संभावित रूप से गैर-नागरिकों को भी मतदान का अधिकार दे रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox