बरोदा उपचुनाव में भारी वोटों से जीत दर्ज करेंगे पहलवान योगेश्वर दत्त- पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरोदा उपचुनाव में भारी वोटों से जीत दर्ज करेंगे पहलवान योगेश्वर दत्त- पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-गुरुग्राम के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि बरोदा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त भारी मतों से जीत दर्ज कर न केवल अपने हलके के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे बल्कि पार्टी से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी किसी जात-पात से बंधा नहीं होता बल्कि देश से जुड़ा होता है। पहलवान योगेश्वर दत्त की छवि साफ है और वे इस उप चुनाव में दूसरे दलों के उम्मीदवारों को भारी मतों से हराने का काम करेंगे। उन्होंने बरोदा हलकावासियों से भाजपा-जजपा के उम्मीदवार ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त के पक्ष में वोट देने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास को बढ़ावा दे रही है। बरोदा हलके के विकास को लेकर भी सरकार पूरी तरह से कृतसंकल्प है। इस क्षेत्र में विकास की नई बहार आई है।पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की कसौटी पर यहां से उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ही फिट बैठें हैं और उनको दोबारा से चुनावी रण में उतारकर इस सीट को जीतने के लिए पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक पूरी तरह से जी-जान से जुट गए हैं। देश के लिए पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त कुश्ती को छोडकर समाज व हलके के लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। ऐसे में हमें उनकी जीत प्रबल करने के लिए किसी तरह की कोई कसर नहीं छोडनी चाहिए बल्कि इस उपचुनाव में जीत दिलाकर उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करना चाहिए। वे खाकी की जगह खादी पहनकर सेवा करने की इच्छा जताते हुए भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें अब दोबारा से बरोदा उपचुनाव में उतारा गया है। उनकी जीत पार्टी के लिए काफी बड़ी जीत होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox