पश्चिमी रेंज संयुक्त आयुक्त ने की जिला द्वारका पुलिस अधिकारियों से बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी रेंज संयुक्त आयुक्त ने की जिला द्वारका पुलिस अधिकारियों से बात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी रेंज की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने शनिवार को द्वारका पुलिस जिला के अधिकारियों से विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बात की और उनकी समस्यायें सुनी। इस अवसर पर उन्होने कोरोना महामारी में जिला पुलिस द्वारा अच्छा काम करने को लेकर सभी को बधाई दी और साथ ही क्षेत्र में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश भी दिये। इस मिटिंग में डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस, अतिरिक्त डीसीपी आर पी मीणा और सतीश कुमार समेत सभी एसीपी, एसएचओ व दूसरे अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने मिटिंग के दौरान सबसे पहले पूरे जिला स्टाफ को महामारी के दौरान सभी सावधानियां व आवश्यक कदम उठाये जाने पर उनके कार्य की प्रंशसा करते हुए कहा कि यह आप लोगों का ही सार्थक प्रयास है जिसके कारण जिले में कोरोना मरीजों की संख्या काफी कम रही है। साथ ही उन्होने कहा कि अभी भी कोरोना महामारी खत्म नही हुई है और ऊपर से बरसात का मौसम व त्यौहारी सीजन होने के चलते आप सभी को और ज्यादा सावधानी बरतनी होगी ताकि लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके, साथ ही आप लोगों को अपने आप को भी बचाना होगा। सार्वजनिक जगहों को सेनिटाईज करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना होगा की लोग सामाजिक दूरी का निर्वहन करे और मास्क जरूर लगाये। आप भी अपनी ड्यूटी के दौरान फेस मास्क, फेस शील्ड, दस्तानों का उपयोग करे और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। साथ ही उन्होने सलाह दी की आप लोग अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ अपना ध्यान भी रखें और यदि किसी को कोई परेशानी या कोई समस्या है तो उसको तुरंत मेरे व अपने उच्चाधिकारियों के साथ शेयर करे ताकि जल्द से जल्द समाधान हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox