द्वारका पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में सुलझाया विपिन गार्डन ज्वैलरी शो रूम लूट का मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में सुलझाया विपिन गार्डन ज्वैलरी शो रूम लूट का मामला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला द्वारका पुलिस के संयुक्त प्रयास ने मोहन गार्डन के विपिन गार्डन में लूटे गये एक ज्वैलरी शो रूम की वारदात को चंद घंटों मे सुलझाते हुए सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर लोगों ने उंगली उठानी शुरू कर दी थी जिसका पुलिस ने चंद घंटों में ही जवाब दे दिया। इस अभियान में मोहन गार्डन पुलिस, एएटीएस, साईबर सैल व स्पेशल स्टाफ ने टाईम के खिलाफ काम करते हुए अपने कौशल का परिचय देते हुए वारदात को सुलझाने में कामयाबी हासिल की। सयुंक्त आयुक्त पश्चिमी रेंज शालिनी सिंह व डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने पुलिस की कामयाबी व कार्यशैली पर उनके कार्य की प्रशंसा की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि वीरवार को दोपहर 12.30 बजे के करीब विपिन गार्डन में दुर्गा ज्वैलरी शो रूम पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गन प्वांइट पर लूटपाट की और शो रूम कर्मियों से 750 ग्राम सोने के आभूषण, 15 किलो चांदी और करीब 1,33,000 रूपये नगद लूट कर फरार हो गये। जिसकी शिकायत शो रूप में मालिक दीपक लूथरा ने पुलिस में दर्ज कराई। इस शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एसीपी विजय सिंह व एसएचओ बलजीत सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर सैल व स्पेशल स्टाफ की मदद मांगी। वारदात को सुलझाने के लिए एसीपी विजय सिंह ने स्पेशल स्टाफ, एएटीएस व साइबर सैल के निरिक्षक रामकिशन, नवीन कुमार व कमलेश के साथ-साथ एसआई अरविंद, रंजीव त्यागी, महेन्द्र, बिजेन्द्र, एएसआई उमेश, करतार सिंह, हवलदार राजकुमार, अनिल, जगत, सिपाही मनीष, संदीप, अशोक, मनोज, अनिल, जगदीश, राजकुमार, अश्वनी व कुलभूषण की एक संयुक्त टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौपी। इस मामले में स्वयं एसीपी विजय सिंह टीम का गाईड करते रहे। टीम ने सबसे पहले शो रूम व आसपास के सीसीटीवी खंगाले और काफी लोगों से पूछताछ की। उन्होने बताया कि लूट के दौरान एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया था जिसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और काफी लोगो से पूछताछ की तथा उसके नंबरों की जांच जारी रखी। जिसके बाद पुलिस टीम ने एक आरोपी की पहचान कर ली और उसे दबौचने में कामयाब भी हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय कमल ही इस सारे षड़यन्त्र व लूट की योजना का मुख्य कर्ताधर्ता था जो अब पुलिस की पकड़ में था पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दूसरी छः आरोपियों की भी जानकारी दे दी जिन्हे पुलिस ने भजनपुरा से लूट के सामान के साथ पकड़ लिया।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी ईद के मौके पर उत्तमनगर व चांदनी चैक में भी शो रूम लूटने की योजना बना रहे थे। लेकिन द्वारका पुलिस ने समय रहते कार्यवाही करते हुए उनकी सभी योजनाओं पर पानी फेर दिया। और दिल्ली में एक बड़ी वारदात होने से बचा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विजय कमल पुत्र रमेश कुमार निवासी नवादा हाउसिंग कम्पलेक्स विपिन गार्डन दिल्ली, दलीम शर्मा पुत्र जगदीश निवासी सैक्टर-17 रोहिणी, अमित शुक्ला पुत्र शिव संजीवन शुक्ला निवासी प्रेम विहार, शिव विहार दिल्ली, राजु उर्फ मुस्तफा पुत्र हनीफ निवासी जेजे कालोनी बवाना दिल्ली, गंधर्व उर्फ सन्नी पुत्र पप्पु सिंह उर्फ सुमन निवासी गंगा विहार गोकलपुरी दिल्ली, आकाश डेढा पुत्र रामकुमार निवासी बिडपतिया मोहल्ला, घोडा दिल्ली और गोविंद उर्फ डब्बू पुत्रि रामेश्वर दयाल निवासी प्रेम विहार, करावल नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से लूट गया 60 ग्राम सोने के गहने, 10 किलो चांदी, 2 भार तोलने की मशीन, एक मोटरसाइकिल, एक आई-10 कार, एक रिवाल्वर, एक पिस्टल व सात जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों पर विभिन्न थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और वारदातों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox