कोरोना वायरस संकट के चलते वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड 11,000 कर्मचारियों की और छंटनी करेगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना वायरस संकट के चलते वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड 11,000 कर्मचारियों की और छंटनी करेगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस संकट के चलते वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड 11,000 कर्मचारियों की और छंटनी करेगा। इसके बाद कंपनी के फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में महामारी की वजह से नौकरी गंवाने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 18,000 हो जाएगी। डिज्नी वर्ल्ड के 11,350 कर्मचारियों ने एक संगठन बनाया है। इसमें अधिकतर अंशकालिक कर्मचारी हैं. कंपनी ने इन कर्मचारियों के स्थानीय और राज्य स्तरीय नेताओं को लिखे पत्र में कहा कि वह इन कर्मचारियों की इस साल के अंत तक छंटनी कर देगी।
बता दें कि कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि फ्लोरिडा में संघ से बाहर वाले 6,400 कर्मचारियों की छंटनी भी की जाएगी। इस साल की शुरुआत में डिज्नी वर्ल्ड में काम करने वाले 720 कलाकार और गायक को नौकरी से निकाल दिया गया था। इन कलाकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रमिक संगठन एक्टर्स इक्विटी एसोसिएशन के मुताबिक नौकरी से निकाले जाने की वजह कंपनी के फ्लोरिडा रिसॉर्ट में कई लाइव मनोरंजन शो का रद्द हो जाना है। वाल्ट डिज्नी ने पिछले महीने फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में अपनी पार्क इकाई से 28,000 नौकरियां खत्म करने का निर्णय किया था। यह पूरी कवायद उसकी इसी योजना का हिस्सा है।
यहां यह भी बता दें कि जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, वैसे-वैसे कोरोना का कहर भी बढ़ता जा रहा है। दुनिया में अबतक 4.58 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 11 लाख 93 हजार से ज्यादा मौतें भी दर्ज की गई हैं। वेबसाइट वर्डोमीटर के मुताबिक, अब तक कुल तीन करोड़ 32 लाख 43 हजार लोग ठीक हो चुके हैं लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से प्रभावित टॉप-5 देशों में भी रिकवरी रेट बेहतर होती जा रही है। अमेरिका में अब तक कुल 59 लाख 83 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कुल 73 लाख 71 हजार लोग ठीक हुए हैं। वहीं, ब्राजील में 4 लाख 95 हजार लोग, रूस में 11 लाख 86 हजार लोग और फ्रांस में 1 लाख 15 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox