नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसान आंदोलन के चलते पिछले तीन महीनें से बंद चल रहा दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला मार्ग एक ओर से खोला गया है। इस बीच रविवार रात को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट स्थित फ्लाईओवर की सिंगल लेन दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली को खोल दिया है।
ल्रबे समय से परेशान चल रहे यात्रियों को एनएच 9 पर दिल्ली से आने वाली लेन खुलने काफी राहत की सांस मिली है। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से सभी 14 लेन को बंद कर दिया गया था। बीच में एक दिन पांच घंटे के लिए इसी लेन को खोला गया था। इसके बाद फिर से बैरियर लगाकर बंद किया गया था। इसकी वजह से गाजियाबाद, मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को आनंद विहार बॉर्डर होकर ही जाना पड़ रहा था। जिससे शाम को भारी जाम लगता था। ऑफिस लौटते समय लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा था। लोग जाम से बचने के लिए सीमापुरी बॉर्डर से भी जाते थे। इस वजह पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग जाता था।
हालांकि अभी गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर किसान बैठे हैं और इस वजह से यह लेन अभी नहीं खोली गई है। अभी बॉर्डर बंद होने से ईडीएम माल या आनंद विहार बॉर्डर होकर ही गुजरना पड़ रहा था। इन दोनों प्वाइंटों पर शाम को जाम लगता था। एक लेन खुलने से या ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।


More Stories
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल