देश में बुधवार को सर्वाधिक 29429 नए मामले सामने आए, 582 लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में बुधवार को सर्वाधिक 29429 नए मामले सामने आए, 582 लोगों की मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को कोरोना के नए मामलों ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया। एक दिन में कोरोना वायरस के 29,429 नए मामले सामने आए। देश में लगातार छठे दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि देश में कोरोना अब कम्युनिटी फैलाव में प्रवेश कर गया है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात से इंकार करता रहा है।
बुधवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 582 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,309 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,36,181 हो गए जिनमें से 3,19,840 लोगों का उपचार चल रहा है और 5,92,032 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 63.24 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक जिन 582 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 85, तमिलनाडु में 67, आंध्र प्रदेश में 43, दिल्ली में 35, उत्तर प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 24, बिहार और गुजरात में 14-14 और मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना में 10-10 लोग शामिल हैं। पंजाब में बुधवार को संक्रमण से नौ लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में आठ, असम, हरियाणा और ओडिशा में चार-चार, झारखंड में तीन, चंडीगढ़ में दो और अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 14 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,24,12,664 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,20,161 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक 2,67,665 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में 1,47,324, दिल्ली में 1,15,346, कर्नाटक में 44,077, गुजरात में 43,637, उत्तर प्रदेश में 39,724 और तेलंगाना में 37,745 मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 33,019, पश्चिम बंगाल में 32,838, राजस्थान में 25,571, हरियाणा में 22,628, बिहार में 19,284 और मध्य प्रदेश में 19,005 मामले सामने आए हैं। असम में संक्रमण के 17,807, ओडिशा में 14,280, जम्मू-कश्मीर में 11,173, पंजाब में 8,511, केरल में 8,930, छत्तीसगढ़ में 4,379, झारखंड में 4,091, उत्तराखंड में 3,686, गोवा में 2,753, त्रिपुरा में 2,170, मणिपुर में 1,672, पुडुचेरी में 1,531, हिमाचल प्रदेश में 1,309 और लद्दाख में 1,093 मामले सामने आए हैं। नगालैंड में 896, चंडीगढ़ में 600, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 520, अरुणाचल प्रदेश में 462, मेघालय में 318, मिजोरम में 238, सिक्किम में 209 और अंडमान-निकोबार द्वीप में 166 मामले सामने आए है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox