टाटा खरीदेगा एयर इंडिया, टाटा संस ने किया कन्फर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टाटा खरीदेगा एयर इंडिया, टाटा संस ने किया कन्फर्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले काफी समय से घाटे में चल रही एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा समूह की टाटा संस ने इसमें रूचि दिखाते हुए इसे खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टाटा समुह ने ड्यू डिलिजेंस की शुरूआत कर दी है। हालांकि टाटा संस के प्रवक्ता की माने तो कंपनी अभी इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसके बाद ही एयर इंडिया को खरीदने के संबंध में कोई फैसला किया जाएगा।
वहीं एयर इंडिया को खरीदने की कोशिश कर रही कुछ दूसरी कंपनियां एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए बोली लगाने की कोशिश में हैं। ये कंपनियां पूरी एयर इंडिया नहीं बल्कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए बोली लगाना चाहती हैं ताकि उन्हें यह सौदा सस्ता पड़े। हालांकि अभी पूरी एयर इंडिया एक बिजनेस एंटिटी है, जिसमें उसका रियल एस्टेट भी शामिल हैं।
बहरहाल टाटा ग्रुप ड्यू डिलिजेंस के लिए टॉप लीगल कंपनियों और कंस्लटेंट्स से सलाह-मशविरा कर रहा है। मीडिया में कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि टाटा ग्रुप एयर एशिया इंडिया (इसमें टाटा सन्स की 51 फीसदी हिस्सेदारी है) और एयर इंडिया का विलय कर देगा और उसे एक एंटिटी में बदल देगा। टाटा समूह की इस वक्त दो एयरलाइंस में हिस्सेदारी है. विस्तारा में इसकी 49 फीसदी हिस्सेदारी है। एयर एशिया इंडिया में भी इसकी हिस्सेदारी 49 फीसदी हैं एयर इंडिया का घाटा बढ़ कर 8500 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। इतने भारी-भरकम घाटे की वजह से सरकार के लिए इसे बेचना मुश्किल हो रहा है। खराब वित्तीय स्थिति की वजह से हाल में एयर इंडिया ने अपने कई कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर जाने का फैसला किया था। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox