
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अभी तक लोग सिर्फ बैंक अकाउंट के जरीये ही सरकारी सब्सिीडी का फायदा ले सकते थे लेकिन अब डाकघर के जरीये भी सरकारी सब्सिडी का फायदा लिया जा सकता है। इसके लिए आधार को लिंक करने का एक कॉलम शामिल किया गया है। जिसके तहत यह काॅलम खाता खोलने के लिए एप्लीकेशन या परचेज ऑफ सर्टिफिकेट फॉर्म में दिखाई देगा।
सरकार ने अप्रैल में पीपीएफ, एनएससी और दूसरी स्मॉल सेविंग्स स्कीम के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया था. डाक विभाग का सर्कुलर इस कदम के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी हैं, लेकिन एलीपीजी सब्सिडी, पेंशन जैसी सरकारी सब्सिडी लेने के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक कराना जरूरी है। लिहाजा अब पोस्ट ऑफिस सेविंग खाते से सब्सिडी का बेनिफिट लेने के लिए इसे आधार से लिंक करने की जरूरत पड़ सकती है।
जिनके पास ऑफिस सेविंग्स अकाउंट है उनके लिए एक एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया गया है। यह फॉर्म एप्लीकेशन फॉर लिंकिंग, सीडिंग और रिसीविंग डीबीटी बेनिफिट्स इनटू पीओएसबी अकाउंट नाम से जारी हुआ है। अकाउंट नंबर से अपने आधार नंबर को लिंक करने के लिए अकाउंट होल्डर अपने आधार डिटेल्स संबंधित पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जमा कर सकते हैं।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी