
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सुशांत मामले में तीखी टिप्पणी पर आलोचना झेल रहे शिवसेना सांसद संजय राउत अब कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे है। जब से केंद्र ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है तब से उनके सुर भी बदल गये है और उन्होने सुशांत के परिवार को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी संवेदनाऐं पूरी तरह से उनके साथ है और वह भी चाहते है कि सुशांत के परिवार को न्याय मिले।
संजय राउत का कहना है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों को धैर्य रखने के लिए कहा था लेकिन मेरा बयान तोड़-मरोड़कर ऐसा दिखाया जा रहा है जैसे मैं सुशांत के परिवार को धमका रहा हूं। संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस पर विश्वास रखें और अगर आपको लगता है कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही है तो सीबीआई की मांग कर सकते हैं।
यही नहीं संजय राउत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत हमारा भी बेटा है। सुशांत मुंबई में रहते थे और वो एक अभिनेता थे। संजय राउत ने कहा कि बॉलीवुड मुंबई का ही परिवार है। संजय राउत ने सवाल करते हुए कहा कि हमारी सुशांत से क्या दुश्मनी हो सकती है। संजय राउत ने इस मामले को लेकर कहा कि हम खुद चाहते हैं कि सुशांत के परिवार को न्याय मिले और इस मामले के पीछे जो भी सच हो वो सबके सामने आए। बता दें कि इससे पहले संजय राउत सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर सख्त रूख रखते थे। संजय राउत ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। संजय राउत के इस बयान की खूब आलोचना हुई थी और सुशांत के चचेरे भाई ने संजय राउत ने माफी की भी मांग की थी।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी