T20 विश्व कप से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा की जगह पर सस्पेंस गहराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

T20 विश्व कप से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा की जगह पर सस्पेंस गहराया

-क्या होगा अभिषेक शर्मा का

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच है। ऑस्ट्रेलिया के स्टेंड इन कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि सीनियर बल्लेबाज चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। ब्रेंडन टेलर उनके सीनियर खिलाड़ी थे। ब्रेंडन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रेंडन टेलर ने 45 गेंद में नाबाद 60 रन बनाए थे। वह उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। ओमान के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी ब्रेंडन टेलर ने नाबाद 31 रन बनाए थे।

ब्रेंडन टेलर का इंटरनेशनल करियर
40 साल के ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने 2004 से अब तक जिम्बाब्वे के लिए 36 टेस्ट, 207 वनडे और 59 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक के चलते 2403 रन हैं। वनडे में 11 शतक और 39 फिफ्टी के बूते 6704 रन हैं। वहीं टी20 में 1 शतक और 6 फिफ्टी के चलते उन्होंने 1216 रन बनाए हैं।

अभिषेक शर्मा का क्या होगा?
भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके बाद उनको दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामीबिया के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वह टीम के साथ जरूर दिखाई दिए। अभिषेक की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले तक वह फिट हो जाएंगे और उसमें खेलते हुए नजर आएंगे। अभिषेक अगर पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox