
सिमरन मोरया/- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा फहराया गया। अन्यायपूर्ण करों को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ POKमें बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने पर पाकिस्तान ने रॉ को दोषी ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया।
मुजफ्फराबाद में प्रोटेस्ट मार्च निकाल रही है लोग
वहीं ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने अपनी मांगों को लेकर 11 मई को POKके मुजफ्फराबाद में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने सीएएफ और पंजाब पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों की मांग की है। राज्यों ने बाहर से सेना तैनात करने और स्थिति से सख्ती से निपटने की योजना बनाई है। जिससे प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए हैं। संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के नेताओं ने फैसला किया है कि 11 मई की घटनाओं को बलपूर्वक विफल करने के सरकार के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध किया जाएगा।
बिजली कटौती..आटा-दालनहीं…फैली चारों तरफ भुखमरी
POKके लोगों का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों के पास खाना, आटा-दाल नहीं है और बिजली कटौती चरम पर है। चारों तरफ भूखमरी फैली हुई है और लोग मर रहे हैं। वहीं भारत की सेव शारदा संस्था ने भी POKके लोगों की मांगों का समर्थन किया है।
हालाँकि, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) और ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी बल का उपयोग करने के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी है। लेकिन, POKके कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन अब हिंसा का रूप ले चुका है। पाकिस्तान ने 11 मई को यहां विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए पंजाब प्रांत से बड़ी संख्या में फ्रंटियर कोर सुरक्षा बलों को तैनात किया है। इसके अलावा, रेंजर्स और त्वरित प्रतिक्रिया बल को भी यहां भेजा गया है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?