किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना रहे पीएम मोदी- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना रहे पीएम मोदी- राहुल गांधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसान विधेयकों को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर हमला बोला जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर केंद्र को घेरने में लगे हुए हैं। राहुल गांधी ने आज फिर इन विधेयकों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने में लगे हुए हैं। 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले कानून से किसानों को 1. एपीएमसी/किसान मार्केट खत्म होने पर एमएसपी कैसे मिलेगा? 2. एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूंजीपतियों का ‘गुलाम बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।
इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है, क्योंकि शुरू से प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में फर्क रहा है। राहुल ने ट्वीट किया, नोटबंदी, गलत जीएसटी और डीजल पर भारी टैक्स है। जागृत किसान जानता है कि कृषि बिल से मोदी सरकार अपने मित्रों का व्यापार बढ़ाएगी और किसान की रोजी-रोटी पर वार करेगी। गौरतलब है कि कृषि बिलों का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox