देश में 54 लाख के पार पंहुची कोरोना संक्रमितों की संख्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 54 लाख के पार पंहुची कोरोना संक्रमितों की संख्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए यह लगता है कि वह दिन दूर नही जब भारत कोरोना के मामले में नंबर एक पर होगा। हालांकि नये केसों में कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 फीसदी हो गई है। इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई।
सुबह आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 1,133 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 86,752 हो गई है। देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गई है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 फीसदी है। देश में अब भी 10,10,824 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 18.72 प्रतिशत है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गई थी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 सितंबर तक 6,36,61,060 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 12,06,806 नमूनों की जांच की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox