PM मोदी का बड़ा तोहफा: 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचाएगी नमो भारत ट्रेन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM मोदी का बड़ा तोहफा: 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचाएगी नमो भारत ट्रेन

-दिल्ली से मेरठ के बीच 24 स्टेशन, AC कोच के साथ कई और सुविधाएं

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश की पहली ‘नमो भारत’ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के पूरे 82किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाई और लगभग 12,930करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक का सफर मात्र 55मिनट में तय हो सकेगा, जो पहले घंटों में लगता था।

PM मोदी ने किया ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का उद्घाटन
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को फ्लैग ऑफ किया। इसके बाद उन्होंने मेरठ मेट्रो में सफर किया, जो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 23किमी की दूरी पर 12स्टेशनों के साथ चलेगी। मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो में से एक है, जिसकी स्पीड 120किमी/घंटा तक है। उद्घाटन के बाद सेवाएं शाम 6बजे से शुरू हो गईं।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करती है और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और स्वागत किया। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा अब आसान और तेज हो जाएगी।

दिल्ली से मेरठ के बीच 24 स्टेशन
यह कॉरिडोर भारत का पहला RRTS प्रोजेक्ट है, जो NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) द्वारा विकसित किया गया है। पूरी लाइन सराय काले खां (दिल्ली) से शुरू होकर साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदी नगर और मेरठ होते हुए मोदीपुरम तक जाती है। इसमें कुल 24स्टेशन हैं, जिनमें से दो अंडरग्राउंड हैं। ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 180किमी/घंटा है, जबकि ऑपरेशनल स्पीड 160किमी/घंटा तक रहेगी। इससे दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और पर्यावरण अनुकूल यात्रा संभव होगी।

AC कोच के साथ कई और सुविधाएं
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से रोजाना लाखों यात्रियों को लाभ होगा। पहले चरण में कुछ सेक्शन जैसे न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चल रहे थे, लेकिन आज के उद्घाटन के साथ पूरा कॉरिडोर एक सिंगल लाइन के रूप में ऑपरेशनल हो गया। NCRTC के अनुसार, ट्रेनें हाई-फ्रीक्वेंसी पर चलेंगी, जिसमें लग्जरी सुविधाएं जैसे एसी कोच, वाई-फाई, सीसीटीवी, आधुनिक सीटिंग और सुरक्षा सिस्टम शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox