देश में आठ लाख के करीब पंहुची कोरोना संक्रमितों की संख्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में आठ लाख के करीब पंहुची कोरोना संक्रमितों की संख्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में शुक्रवार को फिर एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए। इसी के साथ ही संक्रमितों की संख्या आठ लाख के करीब पंहुच गई है जबकि एक दिन में 475 लोगों की वायरस से मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 4,95,513 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि अब भी 2,76,685 लोग संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 62.42 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 475 लोगों की मौत हुई है उनमें से 219 महाराष्ट्र से, 65 तमिलनाडु से, 45 दिल्ली से, 27 पश्चिम बंगाल से, 17 उत्तर प्रदेश से, 16 कर्नाटक से, 15 गुजरात से, 13 आंध्र प्रदेश से, नौ राजस्थान से, आठ बिहार से, सात तेलंगाना से, छह असम से, पांच-पांच मरीजों की मौत हरियाणा, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में, चार मरीजों की मौत ओडिशा में और एक-एक मरीज की मौत छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और मेघालय में हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox