जिला दक्षिण-पश्चिम में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 17

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला दक्षिण-पश्चिम में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 17

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला दक्षिण-पश्चिम की डेली रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को दो मामले नये आने से जिले में कोरोना क ेसंक्रमितों की संख्या कुल 17 हो गई है हालांकि तीन दिन पहले यह 12 थी। जिला डीएम कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। और बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग व माॅस्क का उपयोग करना जरूरी बताया है। वर्ना आपके खिलाफ कार्यवाही भी हो सकती है।
जिला कोआर्डिनेटर व नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हालांकि जिले में संक्रमितों की संख्या 17 जरूर हुई है फिर भी हमने कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण बना रखा है। उन्होने बताया कि लोगों को जरूरत के हिसाब से रोजाना ई-पास भी दिये जा रहे है। ताकि लोग आसानी से अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें और दूसरे जरूरी काम पूरे कर सकें। उन्होने बताया कि प्रशासन कृषि से संबंधित व किसानों को खेतों में काम करने की छूट दे रहा है लेकिन इसके साथ एक शर्त यही है कि किसान खेतों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और मास्क व सेनेटाईजर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। उन्होने बताया कि प्रशासन पुलिस की मदद से पूरे जिले मे पूरी मुस्तैदी के साथ हर जगह पर निगरानी बनाये हुए है और रोजाना की रिपोर्ट के आधार पर जहां अधिक आवाजाही होती है उन जगहों पर खास ध्यान रखने के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाती है। उन्होने बताया कि नजफगढ़ क्षेत्र के दीनपुर गांव मंे कोरोना के केस मिलने के बाद हमने नजफगढ़ सब्जी मंडी को स्थानांतरित कर दिया है। अब नई जगह पर लोग पूरी सुरक्षा में अपना सामान खरीद रहे हैं। इसी तरह प्रशासन लाॅक डाउन को तोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही कर रहा है। सोमवार को 9 लोगों के चालान किये गये जिसमें लाॅक डाउन तोड़ने, मास्क नही पहनने व एक मामला सनेटाईजेशन को लेकर है। सरकार होम शैलटरों लोगों को नियमित खाना, मैडिकल चैकअप, सेनीटेशन, पानी व बिस्तर उपलब्ध करा रही है। जिले में कुल 25 होम शैल्टर बनाये गये है जिनमें 341 बाहर के लोग रह रहे है। उन्होने बताया कि सरकार कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए पोस्टर, पैम्पलैट, बैनर व क्वारंटाईन स्टिकरों के माध्यम से प्रचार कर रही है। जिले में कुल 256 घरों को होम क्वारंटाईन किया गया है। और जिले में अबतक कुल 2483 घरों को होम क्वारंटाईन किया जा चुका है जिसमें 237 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हे राहत दी गई है। उन्होने बताया कि जिले में 76 टीमें जांच व निरिक्षण का कार्य कर रही है। सोमवार को इन टीमों ने 128 जगहों का निरिक्षण किया। उन्होने लोगों से अपील की कि वो प्रशासन व सरकार का सहयोग करें और लाॅक डाउन के दौरान घर में ही रहे। तभी हम कोरोना को हरा पायेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox