सैनिटाइजेशन में एनडीएमसी की मदद में उतरा फायर विभाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सैनिटाइजेशन में एनडीएमसी की मदद में उतरा फायर विभाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सैनिटाइजेशन अभियान को गति देने के लिए अब अग्निशमन विभाग भी मदद के लिए आगे आ गया है। एनडीएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक आधार पर कोविड-19 के साथ जंग के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में फायर टैंकरों की मदद से मुख्य सड़कों पर कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन छिड़काव सुनिश्चित करने के लिए एक योजना के तहत काम शुरू कर दिया है। यह कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन छिड़काव अभियान कल से शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में एक नियमित कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है। एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र में इस कीटाणुशोधन अभियान का एक शेड्यूल तैयार किया है, जो एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी के समन्वय के साथ 06 मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों की देखरेख में चलाया जा रहा है।

फायर टैंकरों की मदद से मुख्य सड़कों पर कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन छिड़काव |


इस संबंध में एनडीएमसी के प्रवक्ता ने बताया कि बागवानी के टैंकरों से सैनिटाइजेशन का काम तो पहले से ही चल रहा था लेकिन एरिया काफी बड़ा व संसाधन सीमित होने की वजह से काम बड़ा धीरे हो रहा था जिसे देखते हुए निगम ने अग्निशमन विभाग से बात कर उनकी सेवा लेने की योजना तैयार की ताकि एकदम व एकसाथ से पूरे क्षेत्र का कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन का काम हो जाये। उन्होने बताया कि इन अग्निशमन टैंकरों के उपयोग से 1ः सोडियम हाइपोक्लोराइट तरलघोल के साथ नई दिल्ली क्षेत्र में सड़कों, किनारों और फुटपाथ पर यह कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन अभियान चल रहा है। यह अभियान बागवानी टैंकरों और स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य स्प्रेरर मशीनों के साथ कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन करने के लिए किए गए अन्य उपायों के अतिरिक्त चलाया जा रहा है। इस अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार को यह अभियान मदर टेरेसा क्रीसेंट, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, मंदिर मार्ग, आरके आश्रम मार्ग, पेशवा रोड, काली बाड़ी मार्ग, उद्यान मार्ग, तालकटोरा रोड, चर्च रोड और गुरुद्वारा रकाबगंज को कवर करेगा। कनॉट प्लेस के आसपास जैसे संसद मार्ग, जय सिंह रोड, जन पथ, चेम्सफोर्ड रोड, पंचकुइया रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग और बंगला साहिब रोड के आसपास का क्षेत्र गुरुवार को इस कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल होगा। आने वाले समय में कस्तूरबा गांधी मार्ग, अतुल ग्रोव रोड, हेली रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, बाराखंभा रोड, कोपरनिकस मार्ग, भगवान दास रोड, मानसिंह रोड, पृथ्वी राज रोड, हुमायूं रोड और फिरोज शाह रोड को शुक्रवार को सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल किया जाएगा।
पिछले तीन दिन में यह अभियान इंडिया गेट, सी- हेक्सागन, राजेन्द्र प्रसाद रोड, तुगलक रोड और अरबिंदो मार्ग, चाणक्य पुरी, एसपी मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, विनय मार्ग, सत्य मार्ग और पंचशील मार्ग के क्षेत्र में कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन का काम पूरा कर चुका है। फायर टैंकरों के उपयोग से इस अभियान के अंतर्गत छिड़काव किए गए क्षेत्र लोधी रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मैक्स मुलेर मार्ग, शाहजहां रोड और पंडारा रोड हैं। पालिका परिषद के कार्यक्रम के पहले दौर के अंतिम दिन सोमवार को शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, होशियार सिंह मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति रोड, तीस जनवरी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग और अकबर रोड पर इस कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन छिड़काव का काम पूरा किया। उन्होने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो इस योजना का दूसरा चरण भी लागू किया जायेगा और इसी तरह से सभी क्षेत्रों में कीटाणुशोधन व सैनिटाइजेशन का काम किया जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox