नाॅर्थ जिला पुलिस की स्पेशन सेल ने सेंधमार गिरोह का किया पर्दाफाश, दा रिसिवर समेंत सात खतरनाक सेंधमार गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाॅर्थ जिला पुलिस की स्पेशन सेल ने सेंधमार गिरोह का किया पर्दाफाश, दा रिसिवर समेंत सात खतरनाक सेंधमार गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 22 दिसंबर को किनारी बाजार चांदनी चैक में एक घर में हुई करोड़ों की चोरी को नाॅर्थ जिला स्पेशल सेल ने सुलझा लिया है। इस संबंध में पुलिस ने एक खतरनाक सेंधमार व चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो रिसिवर समेत 7 अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 1.25 करोड़ रूपयें की ज्वेलरी व कागजात बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 22 दिसंबर को चांदनी चैंक के किनारी बाजार के एक घर में सेंधमारों ने करोड़ों की चोरी की थी जिसमें सोने-चांदी के गहनों के अलावा कुछ प्रापर्टी के कागजात व नगद राशि भी चुराई गई थ्ज्ञी जिसकी शिकायत पीउि़त अंकित गुप्ता ने कोतवाली थाने में दी थी। डीसीपी ने बताया कि मामले की संगीनता को देखतेे हुए केस स्पेश्ल स्टाफ को दे दिया गया। एससीपी जयपाल सिंह ने निरिक्षक स्पेशल स्टाफ सुनील कुमार के नेतृत्व में एसआई चैतन्य अभिजीत, राकेश कुमार, एएसआई हरफूल सिंह, यशपाल सिंह, दवलदार अंसाल खान, एश मोहम्मद, यतेन्द्र, अर्जुन सिंह और सिपाही प्रवीण की एक टीम बनाई और केस सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने केसा पर काम शुरू करते हुए आरोपियों की पहचान के लिए कई तरह से कार्यवाही की और अंत में आरोपियों की पहचान के बाद उन्हे पकड़ने के लिए छापामारी व खबरियों की सहायता ली। 26 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कमला नेहरू रिज से आरोपी जिशान अली, इकराम उर्फ लंबू और आजाद अली उर्फ फिरोज को उस समय पकड़ लिया जब वो आने रिसिवर के पास चोरी के सामान को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से एक सोने का नेकलेस जिशान से, 10 सोने की चुड़ी इकराम से और 3 सोने के कड़े आजाद अली से बरामद किये। पुलिस ने आरोपी जिशान अली को दो दिन के रिमांड पर लिया ताकि और चोरी के सामान की रिकवरी हो सके। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने दो और आरोपियों रियाजुल हसन उर्फ राजु चाबीवाल और इरफान उर्फ चुन्नु को पकड़ लिया। पुलिस ने रियाजुल से एक सोने की रिंग, एक सोने का ब्रेसलेट, एक की मेकर रेती, एक चाबी, 2 लौहे की राॅड ंतथा आरोपी इरफान से एक डायमंड लाॅकेट बरामद किया। दोनो से पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले के मास्टरमांइड मोबिन तक पंहुची। जिसने इस केस से बचने व पुलिस को भ्रमित करने के लिए पिलखुआ चोरी मामले में जानबूझकर यूपी में सरेंडर कर दिया और डासना जेल चला गया। इसी दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले के एक और आरोपी मोहम्मद अकरम उर्फ राजकुमार को पकउ़ लिया। जिसके पास से पुलिस ने 25 गज के प्लाट के कागजात बरामद किये तथा एक डायमंड सेट व कानों की बाली बरामद की। पुलिस ने एकबार फिर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लियां और पूछताछ के बाद मोबिन को भी पुलिस जेल से ले आई। आरोपी मोबिन के पास से पुलिस ने एक आई 10 कार, 700 ग्राम गोल्ड, डायमंड के जेवरात और गली श्रीरमा कालोनी खजुरी खास दिल्ली में स्थित प्लाॅट के कागजात बरामद किये।
डीसीपी ने बताया कि 5 आरोपी खतरनाक सेंधमार है और कई मामलों में शामिल रहे है। इसके साथ ही दोनो रिसिवर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी हैं। पुलिस ने आरोपियों से करीब 1.25 करोड़ की ज्वैलरी आपस में बांट ली थी और रिसिवर को भी इसमे ंअपना हिस्सा मिला था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox