
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार याद/ध्भावना शर्मा/- सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि 4 मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 10 जून तक चलेंगी, 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जल्द ही दोनों क्लास की परीक्षा से जुड़ी समय सारिणी भी जारी की जाएगी, सीबीएसई समय-समय पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी के बारे में सभी हितधारकों को सूचित करेगा, परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, सोशल मीडिया सहित किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि यह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध न हो।
प्रैक्टिकल 1 मार्च से होगा
स्कूलों को 12वीं क्लास की प्रैक्टिकलध्प्रोजेक्टध्आंतरिक मूल्यांकन की अनुमति 1 मार्च 2021 से इसी क्लास की लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि तक दी जाएगी. इसी प्रकार, स्कूलों को 10वीं क्लास की प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन की अनुमति 1 मार्च 2021 से इसी क्लास की लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि तक दी जाएगी।
4 मई से होगी परीक्षा
केन्द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स की घोषणा करते हुए बताया कि चार मई से शुरू होगी सीबीएसई की परीक्षा और 10 जून तक चलेंगी. इसके बाद 15 जुलाई तक रिजल्ट की घोषणा होगी।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार