
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के निधन के बाद विद्या प्रतिष्ठान के सदस्य और पवार परिवार के करीबी किरण गुजर ने बड़ा खुलासा किया है। किरण गुजर ने शुक्रवार को कहा कि NCP प्रमुख अजीत पवार की आखिरी इच्छा पार्टी के दोनों गुटों को एक करना था। दरअसल, बुधवार को विमान दुर्घटनाग्रस्त होने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। गुरुवार को अजित पवार का अंतिम संस्कार बेटे पार्थ और जय ने बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में की।
‘दादा’ की आखिरी इच्छा
अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किरण गुजर ने कहा, “आज, अजित पवार की अस्थियों को यहां संगम में विसर्जित किया गया। ‘दादा’ की आखिरी इच्छा थी कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होना चाहिए। सभी को एकजुट होना चाहिए। इस बारे में पूरे परिवार में बात हो रही थी। उनसे मेरी आखिरी फोन कॉल में, उन्होंने मुझसे कुछ चुनाव से संबंधित कागजात मांगे थे।”
NCP और NCP (SCP) ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव गठबंधन में लड़े थे। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए भी गठबंधन की बात चल रही थी। यह लगभग तय था कि दोनों गुट एक साथ आएंगे।
यह पार्टी का फैसला है
अजित पवार की मौत ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दिया है। शिवसेना की नेता शायना एनसी ने कहा कि नए NCP प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद पर फैसला पार्टी को करना है।
शिवसेना की नेता शायना एनसी ने , “मुझे नहीं लगता कि यह किसी भी तरह की अटकलों का समय है। हमने अभी-अभी अजीत दादा को खोया है, यह महाराष्ट्र राज्य के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी अध्यक्ष किसे बनाना है और उपमुख्यमंत्री किसे बनाना है, यह NCP का फैसला है। ये सभी अटकलें हैं जो इंतजार कर सकती हैं। राजनीति चलती रहेगी। परिवार को शोक मनाने दें।”





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची