त्यौहारी सीजन में मास्क व दो गज की दूरी जरूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

त्यौहारी सीजन में मास्क व दो गज की दूरी जरूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हमारे देश के टैलेंटेड वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. लेकिन जब तक कोई प्रभावी दवा या वेक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, 2 गज की दूरी, हाथ धोना ही हमारा विकल्प है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, कोलकाता और मुंबई स्थित कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया। यहां प्रतिदिन जांच की क्षमता 6000 तय की गई है।  नोएडा सेक्टर-39 स्थित राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान (एनआईसीपीआर) में बनी कोरोना जांच की लैब अति आधुनिक होगी। यहां 12 आरटीपीसीआर मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं, 4 आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीनें भी लगेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नोएडा, मुम्बई और कोलकाता में उच्च क्षमता वाली ब्वअपक-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ किया. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित थीं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन अत्याधुनिक जांच केंद्रों की शुरुआत से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत में पांच लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में बहुत से त्यौहार आने वाले हैं. हमारे ये उत्सव, उल्लास का कारण बनें, लोगों में संक्रमण न फैले इसके लिए हमें हर सावधानी रखनी है। हमें ये भी देखते रहना होगा कि उत्सव के इस समय में गरीब परिवारों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि हमारे देश के ज्ंसमदजमक वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. लेकिन जब तक कोई प्रभावी दवा या वेक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, 2 गज की दूरी, हाथ धोना ही हमारा विकल्प है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देश में जिस तरह सही समय पर सही फैसले लिए गए आज उसी का परिणाम है कि भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी संभली हुई स्थिति में है। आज हमारे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु बड़े-बड़े देशों के मुकाबले काफी कम है।’’उन्होंने कहा कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर भी अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है और दिनोंदिन सुधार भी हो रहा है. उन्होंने कहा, ’’आज भारत में कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या करीब-करीब 10 लाख पहुंचने वाली है.’’
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या कई बड़े देशों की तुलना में काफी कम है. उन्होंने कहा, श्श्जनवरी में हमारे पास बस एक ही कोविड-19 जांच केंद्र था लेकिन अब देश में करीब 1300 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox