
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि लाॅक डाउन ने देश में सोशल वैक्सीन का काम किया है जिसकारण आज हम एक सुरक्षित स्थिति में है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज बताया कि लाॅक डाउन से पहले भारत में कोरोना संक्रमण की दोहरीकरण दर 3.4 प्रतिशल के बीच थी, जबकि आज डबलिंग रेट 13 दिनों से अधिक ह,ै तो यह कहा जा सकता है कि देश में लाॅक डाउन सही समय पर लगा। उन्होंने आज कहा कि लाॅक डाउन और इसके सभी दिशा निर्देशों ने शक्तिशाली सामाजिक वैक्सीन के रूप में काम किया है जो कि एक राहत देने वाला कदम है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सही समय पर निर्णय लेकर देश को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल लिया है। वर्ना आज देष के हालात ही कुछ और होते। हालांकि जब मात्र कुछ केस थे तो हम घरों में थे लेकिन अब जब कि कोरोना वायरस के केस 1 लाख 30 हजार के पार पंहुच चुके है लेकिन अब हम घरों से बाहर भी निकल रहे है और काम भी कर रहे है जिसपर डा. हर्षवर्धन ने कहा कि अब कोरोना से डरने की जरूरत नही है। सिर्फ सावधानी रखकर भी कोरोना से बचा जा सकता है। सरकार हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है और वैसे भी देश में कोरोना से रिकवर होने की दर अब कही अधिक हो गई है। लेकिन उन्होने कहा कि अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है जिसके तहत मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग भी बहुत जरूरी है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप