कोरोना के संक्रमण चक्र को तोड़ने में झज्जर जिला प्रशासन सजग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के संक्रमण चक्र को तोड़ने में झज्जर जिला प्रशासन सजग

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/झज्जर/नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए हर आमजन को सरकार व प्रशासन की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को घरों में रहकर सुरक्षा चक्र को मजबूत बनाने की अपील के साथ ही हर विभाग स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां लोगों को घर द्वार पर मोबाइल हेल्प सेवा उपलब्ध करा रही है, वहीं आयुष विभाग की ओर से अब तक आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक की करीब 25 हजार किटों का वितरण जिला के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों में आयुष विभाग की ओर से किया जा चुका है। ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवा को सुद्ढ़ किया जा सके है और लोग कोरोना वायरस से बचे रह सकें।
                                             इस संबंध में जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिला में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रशासन की पूरी टीम आमजन के सहयोग से निश्चित रूप से सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। आज स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयास के कारण ही जिले में कोरोना का समूल नाश हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जहां हर घर में दस्तक देते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहा ह,ै वही आयुष विभाग ने  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक में होम्योपैथिक दवा के माध्यम से कोरोना योद्धाओं व जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सार्थक पहल की है। इस संबंध में आयुष विभाग के जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जगबीर राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के 30 औषधालयों में नियमित रूप से औषधि किट का वितरण किया जा रहा है। जिले के होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रदीप डाबोदिया ने बताया कि उन्होंने होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को घर-घर जाकर किया है। आर्सेनिक एल्बम 30 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। वहीं इस दवाई के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यह दवाई सभी को 3 दिन खाली पेट लेनी है, इसके 1 महीने बाद फिर से 3 दिन सुबह खाली पेट ही लेनी है। ऐसे में हम मजबूती के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा कर सकते हैं। यहां बता दें कि झज्जर जिला अब पूरी तरह से कोरोना मुक्त होने की कगार पर पंहुच गया है। और जल्द ही जिले मे स्थितियों पूरी तरह से सामान्य हो जायेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox