
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कालागढ़ की लकड़घाट कालोनी में स्थित कार्बेट वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग सेंटर में हाथी गणना का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्बेट नेशनल पार्क के वनाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंडिग का पूरा ख्याल रखा गया।
इस कैंप में कार्बेट पार्क के डायरेक्टर राहुल एवं वार्डन रमाकांत तिवारी ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को हाथियों की गणना करने के तौर तरीके बताए। हाथी गणना के समय सावधानी बरतते हुए हाथियों के झुंड और एकल हाथी की फोटोग्राफी करने को कहा गया। वनों में हाथियों के पैरों के निशान ओर उनकी लीद की भी फोटो लेना भी जरूरी बताया गया। ट्रेनरों ने यह बात जोर देकर कही कि हाथियों के झुंड की फोटोग्राफी के समय फोटो इस हिसाब से लिए जाने चाहिए कि उनकी संख्या साफ तौर पर दिखाई दे। बच्चे, वयस्क,प्रौढ़ की पहचान हो सकें। ट्रेनरों ने प्रशिक्षुओं को चेताया कि वे हाथियों की फोटोग्राफी बड़ी सावधानी से करें। फोटो लेने पर कई बार हाथी होकर हमला कर देता है। 6 जून से 8 जून तक चलने वाली हाथी गणना बीट स्तर पर होगी। हाथी गणना में एक फोरेस्टर एवं छह से सात श्रमिक सामिल रहेंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्बेट पार्क के फील्ड डायरेक्टर राहुल, पार्क वार्डन रामाकांत तिवारी, कालागढ़ उपवन प्रभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी के एस खाती, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के उपप्रभागीय वनाधिकारी आर एल नाग ,वनक्षेतराधिकारी आर के भट्ट और सोनानदी, पाखरो, सरपदुली, ढेला,झिरना, ढिकाला वन रेंजों सहित तमाम रेंजर्स ओर फोरेस्टर मौजूद रहे।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”