शाहीन बाग में दोबारा धरने की खबर को लेकर मचा हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शाहीन बाग में दोबारा धरने की खबर को लेकर मचा हड़कंप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में महिलाओं के दोबारा धरने पर बैठने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुराने धरनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शाहीन बाग में गुपचुप तरीके से दोबारा धरना शुरू करने की तैयारी चल रही है। यहां पर फिलहाल तकरीबन 100 पुलिसवालों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं यहां इकट्ठा भी हो गई थीं। जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है। वहीं मौके पर ज्वाइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव भी मौजूद हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने शाहीन बाग के साथ ही जामिया और उसके आसपास भी सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहीन बाग में बीते कुछ दिनों से सीमित संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे थे। यह लोग बैठकें भी कर रहे थे लेकिन धरने पर नहीं बैठ रहे थे। आज जब धरने पर बैठने की खबर मिली तो तुरंत पुलिस वहां पहुंची और धरना स्थल को कब्जे में लेते हुए वहां भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी। इस संबंध में ज्वाइंट सीपी श्री वास्तव ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोग अब लाॅक डाउन के बाद अपने काम-धंधे के लिए घरों से निकलने भी लगे हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लोग भी है जो इस मामले को फिर से खड़ा करना चाहते है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox