किसान आंदोलनः दिल्ली की तमाम सीमाओं पर लगा जाम, कल के बंद की रणनीति बना रहे किसान नेता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसान आंदोलनः दिल्ली की तमाम सीमाओं पर लगा जाम, कल के बंद की रणनीति बना रहे किसान नेता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का दिल्ली के बार्डरों पर जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब के किसानों के साथ-साथ अब दिल्ली व हरियाणा के किसान भी टिकरी बार्डर, झाड़ौदा बार्डर व ढांसा बार्डर पर पंहुच गये है और भारत बंद के तहत बार्डरों प्रदर्शन करते हुए उन्हे बंद कर दिया है। हर हाल में तीनों कानूनों को निरस्त करवाने के लिए डटे हुए किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। देश भर में किसानों द्वारा बुलाए गए इस बंद को राजनीति व सामाजिक समर्थन मिल रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां किसानों को समर्थन में सामने आई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजान किए गए हैं।

चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का भैंसों संग प्रदर्शन
नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर धरनारत किसानों के बीच पहुंची भैंस तो उसे वहां से हटाने के बजाय किसान उसी के साथ प्रदर्शन करने लगे। तस्वीर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन भानु के किसान।

अखिलेश यादव गिरफ्तार
कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज समाजवादी पार्टी ने आंदोलन करने का आह्वान किया था। इसी के बाद पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया और सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें इको गार्डन ले जाया गया है।

दलित प्रेरणास्थल पर आयोजित होगा भैंस के आगे बीन बजाने का कार्यक्रम
आज दोपहर 2.00 बजे दलित प्रेरणास्थल पर प्रदर्शन कर रहे किसान भैंस के आगे बीन बजाने का कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा बंदः राकेश टिकैत
भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि कल का भारत बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। दफ्तर जाने वाले सुबह 11 बजे से पहले पहुंच जाएं और शाम 4.00 बजे के बाद ही दफ्तर से निकलें।

पंजाब के कांग्रेस सांसद जंतर-मंतर पर कर रहे प्रदर्शन
पंजाब से आए कांग्रेस के सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वह मांग कर रहे हैं कि संसद का शीतकालीन सत्र बुलाया जाए जिसमें किसानों के मुद्दे पर बहस हो। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संसद का सत्र बुलाया जाए, किसान विरोधी कानून पर दोबारा विचार हो और इसे वापस लिया जाए। सरकार सत्र से दूरी बना रही है और यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

हम किसानों के साथ लेकिन बंगाल में बंद का नहीं करेंगे समर्थनः टीएमसी सांसद सौगत रॉय
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि हमारी पार्टी पूरी तरह से किसानों के आंदोलन के साथ है लेकिन हम पश्चिम बंगाल में भारत बंद का समर्थन नहीं करेंगे। यह हमारे मूल्यों के खिलाफ है।

राहुल गांधी ने फिर किया केंद्र पर हमला
राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर ट्वीट कर किसान आंदोलन को लेकर सरकार के रवैये पर अंगुली उठाते हुए निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘अदानी-अंबानी कृषि कानून’ रद्द करने होंगे। और कुछ भी मंजूर नहीं!

हम पहले दिन से किसानों के साथः केजरीवाल
केजरीवाल सिंघु बॉर्डर जरूर पहुंचे लेकिन वह मुख्य मंच तक नहीं जा पाए। गौरतलब है कि किसान किसी भी राजनीतिक दल को मुख्य मंच तक नहीं आने देते। केजरीवाल ने यहां पहुंचकर कहा कि, हम शुरू से किसान आंदोलन के साथ खड़े हैं। मैं किसानों की मांग से सहमत हूं। मुझे लगता है उनकी सभी मांग जायज है। सरकार को उनकी बात माननी चाहिए। मैं आज यहां मुख्यमंत्री बनकर नहीं आया। मैं यहां उनका सेवक बनकर आया हूं। मैंने यहां की व्यवस्था भी देखी है। कुछ पानी की दिक्कत है। उसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने भारत बंद पर कहा कि, हम भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। आप के सभी कार्यकर्ता को इसमें शांतिपूर्वक शामिल रहना है। हम इस बंद को सफल बनाएंगे। जब किसान आंदोलन शुरू हुआ तो मुझे 9 स्टेडियम को जेल बनाने के लिए कहा गया। मगर हमने नहीं माना। मुझे कई फोन आए। बहुत दबाव भी था। मगर मैंने अपने जमीर की सुनी। मुझे लगता है कि उस फैसले के कारण किसान आंदोलन को मजबूती मिली है। केंद्र का प्लान था किसानों को जेल में डालने का। मगर मंजूरी नहीं मिलने से आंदोलन मजबूत हुआ है।

लखनऊः सपा के दो एमएलसी गिरफ्तार
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक जब विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी दफ्तर जाने का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राजपाल कश्यप ने इस पूछा कि पुलिस हमें क्यों रोक रही है? यह अघोषित इमरजेंसी है। आखिर अखिलेश जी को क्यों रोका जा रहा है?

सिंघु बॉर्डर पर लगे भारत माता की जय के नारे
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किसानों से बातचीत की और उनकी परेशानी के बारे में पूछा। उनके सिंघु बॉर्डर पर पहुंचने पर भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगे।

टीकरी बॉर्डर पर भी डटे हैं किसान
टीकरी बॉर्डर पर भी किसान 12वें दिन डटे हुए हैं। किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं सरकार और किसानों के बीच 9 दिसंबर को छठे दौर की बातचीत होगी।

ढांसा बार्डर पर हरियाणा व दिल्ली के किसानों ने लगाया जाम
भारत बंद को देखते हुए दिल्ली की भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में व हरियाणा की गुलिया खाप के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्षन किया और बार्डर पर जाम लगा दिया।

झाड़ौदा बार्डर पर डटे हरियाणा व पंजाब के किसान
-झाड़ौदा बार्डर व उसके आसपास हरियाणा व पंजाब के किसानों ने पिछले 12 दिन से डेरा डाला हुआ है। हालांकि अभी तक किसानों का प्रदर्षन शांतिपूर्ण रहा है लेकिन फिर भी सरकार ने सुरक्षा के तहत सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी है।

सील किया गया सपा कार्यालय
सोमवार सुबह लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सूचना थी कि सपा कार्यकर्ता आज आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कूच करने वाले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox