सुरक्षा की दृष्टि से जईई परीक्षा हुई पास, परिवहन व्यवस्था ने किया परेशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुरक्षा की दृष्टि से जईई परीक्षा हुई पास, परिवहन व्यवस्था ने किया परेशान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देशभर में आज छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा दी। कोरोना के चलते देश में विपक्ष व कुछ छा़ संगठन इस परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध कर रहा था। विपक्ष के विरोध के बावजूत परीक्षाओं की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है और एससी ने भी परिक्षाओं के आयोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। देश में जेईई मेन की परीक्षा 1 से 6 सितंबर और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होनी है और जेईई मेन की परीक्षा का पहला दिन था। आज हुई परीक्षा में सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए छात्रों ने इसके लिए अपनी संतुष्टि प्रदान कर परीक्षा को सुरक्षा मानकों पर पास कर दिया लेकिन छात्रों ने परीक्षा केंद्र तक पंहुचने के लिए खराब परिवहन व्यवस्था के कारण काफी परेशानी झेलने की बात कही। यानी के परीक्षा हुई पास तो परिवहन व्यवस्था हुई फेल। छात्रों की संतुष्टि से विपक्ष का मुद्दा काफी कमजोर पड़ गया है और जेईई परीक्षा सुरक्षा मानकेां के हिसाब से पूरी तरह पास हो गई है। वहीं कई राज्यों ने इस परीक्षा के लिए छात्रों को अपने हिसाब से सुविधायें प्रदान की है।

कोरोना को देखते हुए सरकार ने छात्रों के लिए ये इंतजाम किए हैं-
सुरक्षा इंतजामों पर छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहली शिफ्ट में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर दूसरी शिफ्ट में नहीं इस्तेमाल होंगे। छात्रों की एंट्री भी पूरी सुरक्षा व सावधानी के साथ करवाई गई और सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया। शिफ्ट शुरू होने से पहले कीबोर्ड, शीट और वर्कस्टेशन को सैनिटाइज किया गया था। छात्रों का ऐडमिट कार्ड छूकर नहीं बल्कि बारकोड रीडर से चेक किया गया। सेंटर पर छात्रों को थ्री-लेअर मास्क भी उपलब्ध करवाये गये।

बिहार में परिवहन व्यवस्था को लेकर छात्रों ने की शिकायत
बिहार में भी छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। एग्जाम सेंटर पर टेंपरेचर चेक और मास्क की व्यवस्था है। हालांकि छात्रों ने सुविधा को लेकर शिकायत की है। परीक्षा देने पहुंचे छात्र पियूष का कहना है कि ऑटो और बस न मिलने की वजह से केंद्र तक पहंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।

मुंबई लोकल में नहीं लगेगा टिकट
महाराष्ट्र सरकार ने कल ही ऐलान कर दिया था कि परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को लोकल ट्रेन में ऐडमिट कार्ड देखकर एंट्री दी जाएगी। बता दें कि जब परीक्षाओं को टालने की मांग को लेकर सोनिया गांधी ने विपक्ष की बैठक की थी तो उसमें महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे। रेल मंत्रालय ने श्रम्म्-छम्म्ज् अभ्यर्थियों के लिए मुंबई में स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक बयान जारी कर कहा, ‘नीट-जेईई के एग्जाम में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों और उनके पैरेंट्स की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

ओडिशा में छात्रों के लिए बस
ओडिशा सरकार ने कहा था कि जिला प्रशासन छात्रों को उनके सेंटर तक पहुंचाने की सुविधा दिलाए। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए बसों का इंतजाम किया है।

राजस्थान में लॉकडाउन पास का काम करेगा ऐडमिट कार्ड
राजस्थान की गहलोत सरकार ने ऐलान किया है कि अगर किसी के पास श्रम्म् का ऐडमिट कार्ड है तो उसे रोका नहीं जाएगा। यह पास का काम करेगा। पश्चिम बंगाल में भी छात्र परीक्षा देने सेंटर पर पहुंच रहे हैं। उनका टेंपरेचर चेक करके ही एंट्री दी जा रही है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भंडाराके एक शख्स की जेईई एग्जाम पोस्टपोन करने की मांग पर स्वतः संज्ञान लिया है। इसकी अर्जेंट सुनवाई होगी। शख्स ने कहा था कि बाढ़ के चलते बच्चे को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना मुश्किल है।

कर्नाटकः बेंगलुरु के एसजेएम इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड को जेईई मेन परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। यहां छात्रों को टेंपरेचर चेक करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox