सोने-चांदी के दामों में हुई मामुली बढ़ौतरी, देखे आज के सर्राफा भाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोने-चांदी के दामों में हुई मामुली बढ़ौतरी, देखे आज के सर्राफा भाव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मौद्रिक नीति तय करने के लिए यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम सपाट दिखे। हालांकि कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से पिछले कुछ दिनों से इनके दामों में बढ़त का रुख दिख रहा था। इधर, एमसीएक्स में गुरुवार को गोल्ड फ्यूचर की कीमत में 0.01 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई और यह छह रुपये बढ़ कर 51,408 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गई। वहीं सिल्वर फ्यूचर के दाम 0.36 फीसदी बढ़ कर 68,691 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गुरुवार को गोल्ड स्पॉट की कीमत रही 51006 रुपये प्रति दस ग्राम. वहीं, गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 51,390 रुपये। वहीं, बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत रही 52,149 रुपये. बुधवार की इसकी कीमत में 251 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। चांदी की कीमत रही 69,211 प्रति किलो. चांदी की कीमत में प्रति किलो 261 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
ग्लोबल मार्केट में यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले सोने के दाम में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई। यूएस डॉलर कमजोर होने की वजह से स्पॉट गोल्ड की कीमत 1946.10 डॉलर प्रति औंस रही। तीन सितंबर को गोल्ड 1950.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर की कीमत 1,954.50 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले चार सप्ताह से डॉलर इंडेक्स गिरता जा रहा है. उससे दूसरी करेंसी में सोना खरीदने वालों को यह सस्ता पड़ रहा है। इस बीच, दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड आधारित ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.2 फीसदी बढ़ कर 1,252.96 टन हो गई. मंगलवार को यह 1,250.04 टन थी। वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमत 0. फीसदी बढ़ कर 26.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox