हरियाणा में पुलिस की लाठी भी नही दबा पाई किसानों की हुंकार, विधायक बलराज कुंडू गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में पुलिस की लाठी भी नही दबा पाई किसानों की हुंकार, विधायक बलराज कुंडू गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ कुरुक्षेत्र /द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कृषि अध्यादेशों के विरोध में आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली मंडी परिसर में किसान रैली बुलाई गई, जिसमें प्रदेश भर के किसान जुटे। हालांकि सरकार ने इस रैली को विफल करने के लिए सभी कदम उठाये थे जिसमें नाकाबंदी से लेकर पुलिस की लाठी चलाने का भी इंतजाम था लेकिन कुरूक्षेत्र की पिपली मंडी में पुलिस की लाठी भी किसानों की हुंकार को नही दबा पाई और किसानों ने न केवल जीटी रोड़ पर जाम लगा दिया बल्कि सरकार विरोधी नारे भी लगाये। वहीं रैली में शामिल होने के लिए निकले विधायक बलराज कुंडू को भी पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में ले लिया लेकिन फिर भी सरकार रैली को नही रोक पाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी रैली का समर्थन किया था।
एक दिन पहले ही किसान रैली में शामिल होने के लिए घरों से निकल पड़े थे। लेकिन कुछ किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। वहीं कुछ जगहों पर किसानों को हिरासत में भी लिया गया। इस दौरान किसानों ने विरोध किया तो पुलिस को उन पर लाठियां भांजनी पड़ी।
दरअसल, सरकार कुछ फसलों का डायरेक्ट भुगतान करना शुरू कर चुकी है। इसलिए आढ़ती फाइनेंस के लाइसेंस की मांग करते हैं। आढ़तियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके व किसानों के खिलाफ बनाए गए सभी नए अध्यादेशों को काला कानून बताया।

पिपली जा रहे किसानों को पुलिस ने हिसार में टोल पर रोका
पिपली में आयोजित होने वाली किसान रैली के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों किसान रवाना हुए, लेकिन जिला पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। किसानों ने आगे जाने का रास्ता ने दिखाई दिया तो उन्होंने वहीं बैठ कर धरने देने शुरू कर दिए। लगभग 600 से 700 किसान जब बाड़ोपट्टी टोल से गुजरने लगे तो पुलिस ने किसानों को वहीं पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस पर किसानों ने टोल के पास ही धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरी ओर भाटोल जाटान व भाटोल रांगड़ान के किसानों की नारनौंद उपमंडल कार्यालय के सामने नारनौंद पुलिस ने बस की चाबी निकल ली। गुस्साए किसानों ने उपमण्डल कार्यालय के बाहर धरना लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी शुरू। किसानों ने पुलिस प्रशासन पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए। किसानों का कहना था कि हम शांतिपूर्वक धरना देने जा रहे थे, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। सरकार कुछ भी करे किसान झुकने वाले नहीं हैं।
भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस को गिरफ्तार किया गया। उन्‍हें शरीफगढ़ से गिरफ्तार किया गया। किसानों को बसों में पुलिस ने बैठाकर हिरासत में लिया। इसके बाद में किसानों को थाना प्रभारी भीम राज शर्मा ने रोक दिया। वहीं चोर रास्तों से पिपली अनाज मंडी में 15 किसान पहुंच गए। किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली में पहुंचे किसान पुलिस लाठीचार्ज पर उग्र हो गए। पिपली चैक पर कुछ किसानों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। किसानों करीब 10 मिनट तक जाम लगाए बैठे रहे। एसपी आस्था मोदी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और लाडवा से कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह अनाज मंडी गेट पर पहुंचे। दोनों गाड़ी में पहुंचे थे। करनाल की तरफ से पांच-छह ट्रालियों में पहुंचे किसान ईंट रोड़े लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने बल प्रयोग करना चाहा तो किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने पर पथराव शुरू कर दिया। किसानों ने पुलिस के ढीला पड़ते ही जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस पिपली चैक पर उलझी रही। लाठीचार्ज के बाद वापस गए किसानों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे फ्लाईओवर से भी वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इधर पूर्व कृषि मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमोहिंदर सिंह चट्ठा को पुलिस ने पिपली चैक से ही वापस भेजा। शाहाबाद, इस्माईलाबाद, पिहोवा व लाडवा में किसानों को रोक लिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox