ग्रह दशा ठीक करने के नाम पर ढोंगी पंडित ने ठगे लाखों, अब भागने की तैयारी में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ग्रह दशा ठीक करने के नाम पर ढोंगी पंडित ने ठगे लाखों, अब भागने की तैयारी में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ग्रइ दशा सुधारने व व्यापार में तरक्की के नाम पर पूजा पाठ करने वाले एक ढोंगी ने कई लोगों को बेवकूफ बनाकर लाखों रूपये ठग लिये और जब मामला गांव के सामने आया तो उक्त ठग आधी रात को मंदिर छोड़कर भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और उसे लोगों के पैसों का फैसला नही होने तक गांव ना छोड़ने की चेतावनी दी। लेकिन उल्टा लोगों के पैसे देने की बजाये उक्त पंडित ने ग्रामीणों की पुलिस में शिकायत कर दी और ग्रामीणों पर धमकी देने व प्रताड़ित करने के आरोप लगा दिये। पुलिस भी इस मामले में पीड़ितों की सुनने की बजाये उन्हें ही प्रताड़ित कर रही है और उक्त ठग पंडित को संरक्षण दे रही है। जिसकारण ग्रामीणों ने इस मामले के आईओ की शिकायत आला अधिकारियों को कर दी है।
मामला मित्राउं गांव के श्री कृष्ण मंदिर का बताया जा रहा है। जहां हरीश पंडित नामक पुजारी मंदिर में पूजापाठ करता है। लेकिन पूजा पाठ करते-करते पुजारी का पैसे के प्रति मोह इतना बढ़ गया कि उसने गांव की भोली-भाली महिलाओं और कामकाज व बेरोजगारी से परेशान दुःखी लोगों को ग्रह नक्ष़त्रों की दशा खराब चलने और जानमाल का नुकसान होने का डर बताकर पूजा पाठ करने के नाम पैसे ऐंठने लगा। और कई लोगों को अपने जाल में फंसा कर लाखों रूपये ठग लिये लेकिन जब उक्त लोगों की ग्रह दशा ठीक नही हुई और उन्हे लाभ की बजाये नुकसान ही हुआ तो लोगों ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किये। जिसपर पुजारी ने पैसे देने की बजाये उन्हे दबंगों से धमकी दिलवानी आरंभ की और जब इससे भी काम नही चला तो वह उसने वहां से भागने की योजना बनाई और आधी रात को सामान बांधकर जाने लगा। लेकिन लोगों को व मंदिर कमेटी को इसकी भनक लग गई और उन्होने उसे नही जाने की चेतावनी दी। जिसपर पुजारी ने पुलिस से मिलकर पहले पीड़ितों की थाने में शिकायत की फिर उनपर पुलिस का दबाव डलवाकर वहां से निकलने की कोशिश की। हालांकि बाबा हरिदास नगर थाने में ठग पंडित के खिलाफ पीड़िता वीना पत्नी रविन्द्र गांव मित्राउं ने एक शिकायत दी है जिसमें उसने पंडित के खिलाफ पूजा पाठ के नाम पर उससे 3,70,000 रूपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि उक्त पुजारी लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे पूजा पाठ कर ग्रह दशा ठीक करने के नाम पर पैसे ठगता है। उन्होने अपनी शिकायत में छावला निवासी सीमा से 2,25,000 रूपये तथा नजफगढ़ के प्रेमनगर निवासी कैलाश यादव से 1,25,000 रूपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि जब हमने अपने पैसे उल्टे मांगे तो पहले तो वह बोला मुझे कुछ समय दो लेकिन फिर बाद में बोला जो करना है कर लो पैसे तो नही है मेरे पास। इसके बाद वह हमे धमकी देने लगा और कुछ दबंगों का हवाला देकर हमे डराने लगा। जब हमने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो उल्टा उसने ही थाने में एक शिकायत देकर अपनी सुरक्षा की मांग की और कुछ लोगों द्वारा धमकाने की बात कही।
शिकायतकर्ता वीना ने बताया कि उन्होने उक्त पुजारी के खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाने में शिकायत दे दी है लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाये उल्टा शिकायतकर्ता को ही धमका रही है और उनके पति रविन्द्र को रोजाना थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसपर पीड़ित रविन्द्र ने भी थाने के आइ्रओ एसआई व हवलदार के खिलाफ एसीपी, डीसीपी प पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। हालांकि पुलिस एसीपी विजय सिंह ने इस मामले में कार्यवाही व जांच करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस की कार्यवाही किस तरह से होती है। क्या अधिकारी पीड़ितों को न्याय दिला पाते है या फिर पीड़ितों को दर-दर भटकना पडे़गा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox