दिल्ली में गैंगवार, फाइनेंसर को सरेआम गोलियों से भूना, मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में गैंगवार, फाइनेंसर को सरेआम गोलियों से भूना, मौत

-3 दिन में छावला थाने में दूसरी बड़ी वारदात -प्रॉपर्टी डीलर को मारी गई 10 गोलियां

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/सिद्धार्थ राव/-
देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम हुई फायरिंग से दहशत फैल गई है।एक फाइनेंसर को गोलियों से भून दिया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
दिल्ली के छावला में रविवार को हमलावरों ने एक फाइनेंसर को गोलियों से भून दिया। हालांकि यह गैंगवार की लड़ाई बताई जा रही है लेकिन दिल्ली पुलिस इसे आपसी रंजिश व पैसे की लेन देन का मामला बता रही है। यहां बता दें कि ये गैंगवार की लड़ाई है और वर्चस्व और लाखों रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ गिरोहों में दुश्मनी चल रही है। फाइनेंसर की हत्या के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है, तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। दो दिन पूर्व यहां प्रोपर्टी डीलर को भी निशाना बनाया गया था।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला क्षेत्र में रविवार देर शाम ये वारदात हुई। जिसमे 42 वर्षीय फाइनेंसर नरेश पर हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला बोला। बताया गया है कि नीरज नाम का शख्स कुछ बदमाशों के साथ आया था। नरेश को घेरने के बाद उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। बदमाशों ने एक के बाद एक कर कई गोलियां नरेश पर दागी, जिससे नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार नरेश को लगभग 10 गोलियां मारी गई है। वहीं गोलियों की गूंज से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि एग्रीकल्चर लैंड पर छावला थाने इलाके में अवैध रूप से कट रही दर्जनों अवैध कॉलोनियों की काली कमाई की वर्चस्व को लेकर ये वारदात हुई। बता दें कि इससे पहले 19 फरवरी को छावला के शौकीन प्रॉपर्टीज के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने वहां के एक कर्मचारी को दोनो पैरों में गोली मार दी थी। साथ ही रंगदारी देने को लेकर पर्ची भी फेंक गए थे।
यहां यह भी बता दें कि नजफगढ़ देहात में इन दिनों कृषि योग्य भूमि पर भू माफियाओं द्वारा पुलिस व रेवेन्यू प्रशासन की मिलीभगत से अवैध कालोनियों काटी जा रही है जिस की कमाई करोड़ों में है। इसी कमाई पर बदमाशों की भी नजर टिकी हुई है जिसको लेकर प्रॉपर्टी डीलरों व इनसे जुड़े दूसरे फाइनेंसरो और कारोबारियों की दुकानों और कार्यालयों पर बदमाश खुलेआम फायरिंग कर धमकियां दे रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox